Monday, June 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान क्रय केन्द्रों का डीएम तथा एसपी ने किया निरीक्षण

धान क्रय केन्द्रों का डीएम तथा एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा रुद्रपुर स्थित परसा जंगल धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उक्त धान क्रय केंद्र पर खरीद वर्ष 2022-23 के अंतर्गत धान बिक्री हेतु आये प्रथम किसान किवई गाँव निवासी राणा प्रताप यादव का स्वागत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने माला पहनाकर किया। जिलाधिकारी ने तौल प्रारंभ होने से पहले पूरे विधि विधान से पूजा भी की।
जिलाधिकारी द्वारा किसान से संवाद कर केंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने का निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करना सुनिश्चित।
जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।इसके साथ ही जब किसान धान क्रय केंद्र पर आए तो अपना आधार, ऑनलाइन पंजीकरण संख्या, बैंक खाता संख्या व खतौनी अवश्य लाएं। इसके अतिरिक्त जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया है, उसका होना भी आवश्यक है। इससे किसानों को अपना धान बिना किसी असुविधा के बेचने में सहूलियत होगी।
उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसानों से धान विक्रय आदि की जानकारी प्राप्त की और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल संज्ञान में लायें।
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम, नायब तहसीलदार करन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments