Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedडीएम व एसपी ने बैठक कर व्यापारियों से किया संवाद

डीएम व एसपी ने बैठक कर व्यापारियों से किया संवाद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली थाने पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने नौतनवां एवं सोनौली के व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सोनौली थाने में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारी, स्वर्ण व्यवसायी, तथा वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बाहरी ऑटो रिक्शा वालों पर नियंत्रण की मांग की, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरों को दुरुस्त करने का अनुरोध किया। साथ ही व्यापारियों को अधिक मात्रा में नकद राशि ले जाते समय पुलिस सहयोग प्रदान किये जाने का आग्रह किया। इसके अलावा राम जानकी चौराहे पर दो सिपाही तैनात करने का भी लोगों द्वारा डीएम व एसपी से अपील किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील किया कि वे त्योहारों को आपसी भाई-चारा तथा सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध भी किया। अधिकारियों द्वारा त्योहारों के दौरान किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे इसके लिए संबंधित को सख्त कदम उठाए जाने को लेकर निर्देशित किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष हबीब खान, नगर पालिका नौतनवां अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवां नंद प्रकाश मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव, सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह, नौतनवां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता रवि वर्मा, व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, बब्लू सिंह, रूपेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी नौतनवां नंदलाल जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, प्रताप मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments