राज्य महिला आयोग की सदस्य का जनपद भ्रमण आज

राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा महिला अपराध, महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की करेंगी समीक्षा

महिला जनसुनवाई मेहदावल तहसील सभागार में होगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा जन सुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार, 24 दिसंबर को पूर्वान्ह 11.00 बजे पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई का आयोजन तहसील मेहदावल सभागार में किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा महिला जन सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान कराया जाएगा। महिला जनसुनवाई के दौरान आयोग की सदस्या द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी जिससे सभी महिलाए अपने अधिकारों एवं दायित्वो के प्रति सजग रहें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा,‌ संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

2 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

3 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago