डीडीयू के उर्दू विभाग में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष में विशिष्ट कार्यक्रम सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग द्वारा सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर डॉ.महबूब हसन की अध्यक्षता में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ” अटल बिहारी वाजपेयी और सुशासन ” विषयक भाषण प्रतियोगिता और “अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और उनकी कविता लेखन ” पर आधारित एकल काव्य पाठ का हुआ। अध्यक्षीय व्यक्तव्य में डॉ. महबूब हसन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक उदार व्यक्ति, प्रतिष्ठित नेता, सशक्त वक्ता और नामवर कवि एवं साहित्यकार थे। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी सुशासन के प्रतीक थे। अपने शासनकाल में उन्होंने धार्मिक एकता और अखंडता की खूबसूरत मिसाल पेश की। राजनैतिक जीवन के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने पत्रकारिता और साहित्य जगत में भी ख्याति प्राप्त की। उन की कविताओं में देश भक्ति और मानवीय पक्ष प्रमुखता से उभरता है। ऐसे आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इस प्रोग्राम में विभाग के शोधार्थी, परास्नातक और स्नातक के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में मु. राफे को प्रथम, संजू वर्मा को द्वितीय और ज़िया फातमा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में अनवर हुसैन को प्रथम, विशाल भारती को द्वितीय और हम्माद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संयोजन और संचालन डॉ. साजिद हुसैन अंसारी ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

4 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

5 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

6 hours ago