आरोपी अपने घर के पांच लोगों को जलाया था- 3 की हो गई मौत
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में दो भाइयों के कमरे में ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत दहला गांव में आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात माला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा था, जबकि रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद की मौत हो गई। मामले में हत्यारोपी भाई बेचन निषाद को चिलूआताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही बेचन फरार चल रहा था। इस दौरान अब बेचन की मदद करने वालों की भी तलाश पुलिस करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस आधार पर कुछ लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…