सड़क पर अतिक्रमण को लेकर सामने आया विवाद

रामपुर बुर्जुग/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बनकटा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुटियाभर में लोगो द्वारा आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर आपसी विवाद सामने आया है बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनो से रास्ते पर कूड़ा कचरा रखकर रास्ते को बाधित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम के अंदर जिस रास्ते में कूड़ा कचरा रख कर अतिक्रमण किया गया है उस जगह का निरीक्षण राजस्व टीम मय तहसीलदार लेखपाल के द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जा चुका है। बावजूद इसके अतिक्रमण खाली करने के बजाए वहां टीम के जाते ही और जोर सोर से अतिक्रमण कर लिए गए बावजूद इसके कि अतिक्रमण को हटवाया गया होता । वहीं रास्ते को लेकर मोहन राजभर व दयानंद ने बताया है कि की सुमन देवी पत्नी अनिल राजभर मुंद्रिका राजभर शेखर राजभर के द्वारा रास्ते की जमीन पर लगातार अबैध अतिक्रमण किया जा रहा है।पिछले कई वर्षों से रास्ते के किनारे में नाली बना हुआ है। जबकि रास्ते पर कूड़ा कचरा रखकर रास्ता को बार बार अवरुद्ध कर दीया जाता है। जिससे की हम लोग और आम जनता को हो रही परेशानी के कारण थाना बनकटा एवम तहसील भाटपार रानी को समस्त गांव वासियों ने मिल कर अपना प्रार्थना पत्र दिया परंतु अब तक उसे ले कर कोई खास कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं वहीं यह मामला ग्राम सभा कुटिया भर का है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

8 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

8 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

8 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

8 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

9 hours ago