खड़ंजा उखाड़ कर दिया नाली निर्माण

उपजिलाधिकारी ने किया जांच संबंधित व्यक्तियों को लगाई फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत में जब से नए नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए तभी से नगर पंचायत अपने कार्य के लिए चर्चा में बना रहा है । कभी रोड तो कभी जल जमाव अब नया मामला नाली निमार्ण का है वैसे कहे तो सलेमपुर में लगातार मानक विरुद्ध निर्माण कार्य जोरो पर है कभी नाली का दक्कन टूटता है तो कभी दो माह पूर्व निर्मित सी सी रोड उखड़ जाती है , ताजा मामला नगर पंचायत कार्यालय के ठीक पीछे निर्माण हो रहे नाली का है इस नाली निर्माण में खड़ंजा रोड पर बिछे ईट को ही उखाड़ कर नाली निर्माण में उपयोग हो गया और नाली निर्माण भी मानक विरुद्ध हो रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय लोगो ने उच्च अधिकारियों से कर दी जिससे पश्चात अब जांच की तलवार ठिकेदार और नगर पंचायत के जिम्मेदारो पर चलना तय लग रहा है।इस रोड का निर्माण रेलवे के जमीन में नगर पंचायत सलेमपुर द्वारा कराया गया था यह रोड सलेमपुर मछली हाट से रामबिहारी मास्टर के घर तक जाति है इस रोड की लंबाई 350 मीटर है ।अब इस रोड के ईट को उखाड़ कर नाली निर्माण में इसका प्रयोग हो गया है और नाली का निर्माण भी मानक विरुद्ध हुआ है स्थानीय लोगो के आरोप के पश्चात उपजिलाधिकारी सलेमपुर ,मौके पर पहुंची और इस पूरे प्रकरण का जांच पड़ताल किया । जांच के दौरान उपजिलाधिकारी ने ठिकेदार अधिशासी अधिकारी सलेमपुर को फटकार लगाया और निर्माण कार्य की जांच की जिसमे स्थानीय लोगो के शिकायत को सही पाया जब इस संबंध में उपजिलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया की अब इस काम से संबंधित कागजातो को देखने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी कही न कही इस कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

8 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago