देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में “गुड मॉर्निंग देवरिया” एवं “एंटी रोमियो चेकिंग” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला-पुरुषों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।वहीं, सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्रों में बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस के अनुसार, “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा भयमुक्त समाज की स्थापना करना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…