शराब की दुकान हटाने के लिए विधायक व डीएम से मिले नगरवासी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद के सुगर मिल रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के पास नव आवंटित शराब की दुकान को ठेकेदार द्वारा नगर के एक पॉश इलाके में शराब की दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों का में व्यापक आक्रोश व क्रोध व्याप्त है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से समस्या से मिला कर समस्या से अवगत कराते हुए दुकान को हटाने की मांग की है।
दरअसल सुगर मिल रोड पर आवंटित शराब की दुकान को अमरेन्द्र कुमार राय पुत्र विजय बहादुर राय ग्राम दुघरा निवासी के हाल मुकाम स्थित मकान को किराए पर लेकर खोला गया है। ज्ञातव्य है कि दुकान से चंद दूरी पर ही प्राचीन शिव मंदिर, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक का पर्सनल ब्रांच, भारतीय जीवन बीमा निगम, यूकों बैंक एवं महेन्द्रा फाइनेन्स की शाखाएं स्थित है और नगर संभ्रांत लोगों के आवास स्थित है।
इस स्थान पर शराब की दुकान खुलने से मुहल्ले का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शराबियों द्वारा गाली-गलौज मुहल्ले की महिलाओं, बहु व बेटियों को घर से स्कूल, बाजार व अन्य आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकलने में पर विषम व शर्मनाक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वित्तीय गतिविधियों के लिए आने जाने वाले लोगों को भी कभी किसी अनहोनी की संभावना प्रबल हो गई है।
मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में शराब की दुकान को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है।
एक अन्य समाचार के अनुसार मोहल्लेवासियों ने स्थानीय विधायक अंकुर राज तिवारी से मिल कर समस्या से अवगत कराते हुए सामयिक हस्तक्षेप की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

6 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

10 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago