प्रभु श्रीराम और निषादराज की मित्रता अनुकरणीय है-भारत

देश की स्वाधीनता में निषाद वंश का रहा है महत्वपूर्ण योगदान

बरहज/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती बुधवार को बस स्टैंड स्थित मत्स्यजीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महाराजा गुह्यराज का पूजन-अर्चन किया और समाज की उन्नति, तरक्की व स्वरोजगार की रूपरेखा तय की। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि महाराज निषादराज गुह्य का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पंचमी को श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज में हुआ था। प्रभु श्रीराम के विषम परिस्थितियों में साथ देकर निषादराज ने मित्रवत धर्म निभाया था I वनगमन के दौरान श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी, निषादराज ने ही केवट हरिवंश से प्रभु श्रीराम को गंगा पार करवाया।
भारत ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। देश की सभ्यता व संस्कृति निषाद संस्कृति रही है। देश के स्वाधीनता संग्राम में निषादों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
चिंतामणि साहनी ने कहा कि इतिहास की यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए धन तो आता है और चला जाता है, धन से हीन होने पर कुछ नष्ट नही होता किंतु इतिहास और अपना प्राचीनतम गौरव नष्ट होने पर उस समाज का विनाश निश्चित है। निषादों की वर्तमान दशा एवं स्थिती इसका परिणाम है। अध्यक्षता करते हुए मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद ने कहा कि सरकार पिछड़े निषाद समाज के उत्थान के लिए रोजगार का अवसर दें और अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ दे। संचालन बृजानंद निषाद ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल, राजकुमार निषाद, बृजेश शर्मा, विजय निषाद, गुड्डू चौहान, मकरध्वज केशरी, कृष्णा जायसवाल, राजकेश्वर साहनी, गोलू पटवा आदि मौजूद रहें I

rkpnews@desk

Recent Posts

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

14 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

25 minutes ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

28 minutes ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

35 minutes ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

40 minutes ago

कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका…

47 minutes ago