जश्ने ईदमिलादुन्नबी की महफिल में बच्चों ने जीता दिल

अशरफी मिशन में सजी नबी की महफिल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को स्थानीय पटेल नगर स्थित अशरफी मिशन में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन यानी जश्ने ईदमिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर दीनी तालीम के सवाल – जवाब एवं नातिया कलाम का ईनामी मुकाबला संपन्न हुआ। जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस ईनामी मुकाबले में अशरफी मिशन के बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। मुकाबले में बच्चों ने दीनी तालीम पर ज्ञानवर्धक सवाल व जवाब पेश कर लोगों का दिल जीता।अशरफी मिशन के बच्चों ने नबी की शान में शानदार नातिया कलाम सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। दीनी तालीम के इस ईनामी मुकाबले में मोहम्मद अयान,असलम कुरैशी,जीनत खातून,तरन्नुम खातून, मोहम्मद रेहान,उजमा खातून,इशरा खातून ,तौसीन फातमा,इन्शा खातून, अलीशा, आमिना खातून, हुजैफा खातून,सना खातून,शिफा खातून, आसिया खातून,सैफ, खुशबू,आसमां,सबीना ने आकर्षक ईनाम जीता। कार्यक्रम में तकरीर करते हुए मिशन के सदर मौलाना नुरूल इस्लाम अशरफी ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब सारी इंसानियत के लिए नबी बनाकर भेजे गए। समस्त कायनात की भलाई एवं सच्चाई की राह बताने के लिए भेजे गए हजरत मुहम्मद साहब को तरह – तरह की मुसीबतें सहना पड़ा लेकिन उन्होंने दीन व सच्चाई का दामन नहीं छोड़ा। उनकी नसीहतें और शिक्षाएं संपूर्ण इंसानियत की भलाई के लिए है जिसका पालन सबको करनी चाहिए। कार्यक्रम में मोहम्मद फैजान व फुरकान,शिफा खातून,अनबिया व आयत खातून,सना, हुजैफा व जीनत खातून के सवाल -जवाब ने दिल जीता तथा सोफिया, तरन्नुम खातून, मोहम्मद सुफियान,सैफ,फैज आलम, अरमान ने नातिया कलाम सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल हकीम,कारी अख्तर साहब,सैयद इकबाल अशरफ,पूर्व नपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,डा याकूब, एडवोकेट विकास विश्वकर्मा, सज्जाद हुसैन शाह, मुन्ना राईन, शब्बीर शाह,मन्नान खान,मोबीन अंसारी,असलम अंसारी, लियाकत खान, अल्ताफ शाह आदि शामिल रहे।। कार्यक्रम का संचालन रजा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल हकीम ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

6 minutes ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

10 minutes ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

56 minutes ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

1 hour ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

1 hour ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

1 hour ago