वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर लुटेरों ने एक महिला का सोने का चेन लूट लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी, तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटोर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई। लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा एसपी सिटी अभिनव त्यागी को उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए से वीडियो और डिटेल्स भेजा गया। एसपी सिटी ने कॉल बैक करके घटना की जानकारी ली और एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…
हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…
मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…
तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना महराजगंज…
बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…