लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के विकास की जो सुदृढ़ आधारशिला रखी थी, उसे आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पंत का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है।
