संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के महादेवा नानकर गांव में स्थानीय मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के समर्थकों ने गांव के ही एक परिवार पर दबंगई दिखाते हुए पूरे परिवार की पिटाई करने के साथ की घर महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। दबंग ग्राम प्रधान के भाइ बताये जा रहे हैं। जिन पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकामी थाने में तहरीर दी है।
जिस पर धर्मसिंहवा पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपियाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित जवाहर लाल का कहना है कि बीती रात को बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही विनोद दुबे, दिनेश दुबे, सुनील दुबे, अजय दुबे, अष्टभुजा दुबे पुत्र रामसुभग दुबे व मोनू दुबे पुत्र गंगोत्री व गंगोत्री पुत्र मुनिराज तथा अभय दुबे ने लाठी-डंडे लेकर पूरे परिवार को गाली गुप्ता दे रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने मुझे और मेरे लड़के श्याम बिहारी, श्रीकृष्ण, पुत्री, बहू तथा माता बच्ची देवी व छोटे भाई विजय को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से शरीर पर गंभीर चोट आई हैं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 147, 148, 452, 323, 504 ,506 व 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…