14 वर्षीय बालिका की ट्रेन से कटकर मौत

बालपुर /गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)।पारिवारिक उत्पीड़न से त्रस्त किशोरी बालिका ने अपने ननिहाल में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दिया। इससे हड़कंप मच गया और सैकड़ों क्षेत्रवासियों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
मामला थाना कटराबाजार की पुलिस चौकी हलधरमऊ क्षेत्र की ग्रामपंचायत वमडेरा के गांव पूरे संगम कंधईपुरवा का है। पारिवारिक उत्पीड़न से त्रस्त किशोरी बालिका करीब 15 दिन पहले अपनी मां के साथ यहां ननिहाल में चली आई। अचानक बुधवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी अंजली पुत्री संतोष कुमार दीपू मिश्रा ने ट्रेन से कटकटर अपनी जान दे दिया। इससे हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस मामले की विस्तृत जानकारी मृतक किशोरी बालिका अंजली की मां सीमा मिश्रा पत्नी सन्तोष कुमार दीपू मिश्रा निवासी ग्रामपंचायत त्योरासी के गांव भोलापुरवा थाना परसपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक गोंडा को 5 माह पहले दिये गये शिकायती पत्र से मिलती है। महिला ने पति सास ससुर समेत तीनों पर अपने व बेटियों के साथ बांधकर मारपीट करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
इस शिकायती पत्र में महिला ने अपने पति का अपने भाभी के साथ अवैध संबंधों का भी खुलासा किया गया है। महिला व उसकी बेटियों का ससुराल वालों द्वारा लगातार मारपीट करते हुए उत्पीड़न करने का यही प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसी के चलते महिला उत्पीड़न से बचने को लेकर शादी के बावजूद ज्यादा समय अपने मायके में रहती रही।

चौकी इंचार्ज हलधरमऊ अजय कुमार पाण्डेय का कहना है कि ग्राम पूरे संगम कंधईपुरवा के पास किशोरी बालिका सुबह रेलवे लाइन पार कर रही थी।इसीबीच अचानक ट्रेन के आ जाने से उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि सच्चाई इसके कुछ और होने की तरफ इशारा कर रही है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

10 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

22 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

23 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

23 hours ago