Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकड़ाके की ठंड में बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण,...

कड़ाके की ठंड में बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिली राहत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड के बीच बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट, भटवाचक के तत्वावधान में शुक्रवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे असहाय, गरीब एवं निराश्रित लोगों को राहत पहुंचाना था। बढ़ती ठंड को देखते हुए सेवा समिति द्वारा किया गया यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान चकिया, कैंथवलिया, मिर्ज़ापुर एवं भटवाचक गांवों के लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर असहाय लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। इस मानवीय पहल ने न केवल ठंड से बचाव में मदद की, बल्कि जरूरतमंदों को मानसिक संबल भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इस प्रकार के सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि बोलबम सेवा समिति ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल गरीबों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं, इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिंटू पाठक, अश्वनी दुबे, अशोक कुमार, राहुल राय, सुभाष यादव, मयंक श्रीवास्तव, डी.के. यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में समिति के सदस्यों ने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे पुण्य कार्यों में आगे आने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments