Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 730

सड़क जाम, बिहार जाने वाले यात्री रहें सतर्क

सिवान/गुठनी। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को आज गुठनी मार्ग पर भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गुठनी बाजार व मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सड़क पर रुक-रुक कर चल रही गाड़ियों के कारण आमजन को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ट्रक के खराब हो जाने और बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जाम के कारण एंबुलेंस व स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचकर लगातार व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण समस्या बनी हुई है।

प्रशासन ने बिहार जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे गुठनी मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।बिहार की ओर जा रहे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें या फिर स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर देर रात ABVP का प्रदर्शन, पथराव और नारेबाजी

सांकेतिक फोटो

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) देर रात राजधानी लखनऊ में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी आवास पर आ धमके।

दरअसल, हाल ही में मंत्री द्वारा छात्रों को “गुंडा” कहे जाने पर ABVP कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने मंत्री आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की, गालियां दीं और पथराव तक कर डाला।

सूत्रों के मुताबिक हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर छात्रों को चिरौरी करके समझाना पड़ा और बड़ी मुश्किल से उन्हें वहां से हटाया गया। इस दौरान राजभर परिवार के सदस्य घर के भीतर ही मौजूद रहे, लेकिन माहौल बिगड़ने के कारण कोई भी बाहर नहीं निकला।

काफी देर तक ABVP कार्यकर्ता आवास के बाहर डटे रहे और राजभर के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते रहे। हालांकि स्थिति पुलिस हस्तक्षेप के बाद काबू में आ गई, लेकिन देर रात तक मंत्री आवास पर तनाव का माहौल बना रहा।
अभी तक इस प्रकरण में किसी गिरफ्तारी या मुकदमे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एयरपोर्ट पर फिर पकड़ी गई बड़ी ड्रग्स खेप

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लखनऊ एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स टीम ने एक बार फिर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट से आए दो यात्रियों के पास से करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एक यात्री को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दोनों यात्री बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध लगने पर उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। बरामद माल का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 13 करोड़ रुपये आंका गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 26 अगस्त को लखनऊ एयरपोर्ट से करीब 25 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी। लगातार हो रही इन बड़ी बरामदगियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

फिलहाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और कस्टम विभाग फरार यात्री की तलाश में जुट गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग्स तस्करी गिरोह एयरपोर्ट को ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।यह मामला राजधानी में ड्रग्स माफिया की गहरी जड़ों और उनकी सक्रियता को एक बार फिर उजागर करता है।

ABVP कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत – SRMU पर दर्ज हुआ गंभीर धाराओं में मुकदमा

बाराबंकी।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) पर बिना मान्यता विधि संकाय (Law Faculty) संचालित करने के मामले में गुरुवार देर शाम बड़ी कार्यवाही हुई। अपर सचिव, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद डॉ. दिनेश सिंह ने नगर कोतवाली बाराबंकी में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर पूरी की गई। इससे पहले अयोध्या मंडलायुक्त और आईजी की संयुक्त जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि विश्वविद्यालय ने 2023-24 व 2024-25 में बिना मान्यता ही विधि की कक्षाएं चलाईं, छात्रों से प्रवेश लिए और परीक्षाएं भी कराईं।

एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की कि विश्वविद्यालय प्रबंधन पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि मामले को लेकर विरोध करने वाले ABVP कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही विश्वविद्यालय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से प्राप्त पत्र प्रस्तुत किया था, लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज हो गया।

न्यायालय का स्पष्ट आदेश मुकदमा दर्ज करते समय Writ No. 2758/2025, व्योम गर्ग एवं अन्य बनाम मध्य प्रदेश राज्य एवं अन्य का हवाला दिया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस आदेश में विधि महाविद्यालयों की मान्यता और नवीनीकरण की सख्त समय-सीमा तय की थी। आदेशानुसार –

विश्वविद्यालय को संबद्धता नवीनीकरण 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा।संस्थानों को उसी तारीख तक BCI के पास आवेदन और शुल्क जमा करना होगा।BCI को आवेदन पर 15 फरवरी तक निर्णय लेना होगा और मार्च तक पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है।

अनुपालन न करने पर संस्थान की मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी और यदि फिर भी प्रवेश होते हैं तो संस्थान प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होगी।

एफआईआर में मुख्य बिंदु SRMU ने जांच दिवस तक मान्यता पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया। छात्रों को बिना वैध मान्यता के दाखिला दिया गया। परीक्षाएं भी कराई गईं, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में पड़ा। विरोध करने वाले छात्र संगठन कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग का भी उल्लेख।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को अपनी बड़ी जीत बताया है। वहीं, अब विवेचना आगे बढ़ने से विश्वविद्यालय प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, फरियादियों को दिया न्याय और समाधान का भरोसा

सांकेतिक फोटो

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने प्रवास के दौरान जनता दर्शन का आयोजन किया। इस अवसर पर करीब 200–250 फरियादी—अधिकांशतः परिवारजन—अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़ी रहीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकार की ‘शून्य सहनशीलता’ नीति पर किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।

चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों के इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उन्हें तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि केवल निस्तारण ही नहीं, बल्कि उसमें संवेदनशीलता भी झलकनी चाहिए। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास यही है कि हर व्यक्ति को न्याय का रास्ता बाधा-रहित मिले।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित यह जनता दर्शन न केवल संवाद का मंच बना, बल्कि फरियादियों के लिए त्वरित समाधान का अवसर भी साबित हुआ। भूमि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं पर मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन जनसुनवाईयों में उठाए गए मुद्दों की प्रगति और कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट की जाए तो इससे पारदर्शिता और जवाबदेही और भी बढ़ेगी।

फर्जी IAS की गिरफ्तारी, लग्जरी लाइफस्टाइल का खुलासा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आईएएस अधिकारी का भंडाफोड़ किया है जिसने प्रशासन और शासन स्तर तक को गुमराह कर रखा था। पकड़े गए आरोपी का नाम सौरभ त्रिपाठी है, जो मऊ जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने गोमती नगर विस्तार स्थित उसके आवास पर छापेमारी की तो वहां से डिफेंडर, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, इनोवा समेत कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला खड़ा मिला। गाड़ियों की लंबी लाइन देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सौरभ त्रिपाठी हाल ही में शासन स्तर पर आयोजित उच्चस्तरीय विभागीय बैठकों में भी शिरकत कर चुका है। उसके इस रुतबे और तामझाम को देखकर अफसर और लोग उसे वास्तविक आईएएस समझने लगे थे।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने अफसरों और विभागीय स्तर पर प्रवेश कैसे पाया और उसके तार किन-किन प्रभावशाली लोगों से जुड़े हुए हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

➡️ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसके नेटवर्क और धोखाधड़ी के पूरे खेल का पर्दाफाश किया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा पर उच्चस्तरीय मंथन

एडीजी से लेकर CRPF व खुफिया एजेंसियों तक की मौजूदगी, भीड़ नियंत्रण और अतिरिक्त सुरक्षा पर चर्चा

अयोध्या।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अहम बैठक में एडीजी जोन, एडीजी सुरक्षा, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के नए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर हर तीन महीने पर स्थायी सुरक्षा समिति की यह बैठक होती है, ताकि परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके।

अधिकारियों ने साफ संकेत दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल – पुलिस ने घेरा जंगल, सर्च ऑपरेशन तेज

फोटो सौजन्य से पीके

पलामू। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में बुधवार की देर रात पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान रोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली केदल जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस बल जंगल में पहुंचा, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली भी मारे गए या घायल हुए होने की आशंका है, लेकिन अब तक किसी का शव बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

घायल जवान रोहित कुमार को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया है। उनके जांघ के नीचे गोली लगी थी, जिसे सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उनका इलाज डॉक्टर सुशील पांडेय और प्रवीण सिद्धार्थ की देखरेख में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन खुद अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान का हालचाल लिया। वहीं, उन्होंने अभियान स्थल से लगातार पल-पल की रिपोर्ट भी ली। जिले के पुलिस वरीय अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

फिलहाल जंगल में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर साफ करती है कि नक्सली अब भी झारखंड के कई इलाकों में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

04 सितम्बर 2025 : आपका दैनिक राशिफल

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को तरक्की, धन लाभ और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का भविष्यफल —
मेष (Aries)
👉 अधूरे कार्य पूरे होंगे।
👉 व्यापारिक चुनौतियों पर विजय पाएंगे।
👉 नौकरीपेशा लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
👉 धन का लेन-देन योजनानुसार करें।
👉 पुत्र-पौत्र आदि की उन्नति से हर्ष की अनुभूति।
👉 गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
👉 स्वास्थ्य संबंधी चिंता, डॉक्टर के चक्कर लग सकते हैं।
👉 कल्पना छोड़ यथार्थ पर ध्यान दें।
👉 कार्यक्षेत्र में लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
👉 विश्वासघात या ठगी का डर है।
👉 विदेश यात्रा व वीजा से जुड़ी चिंताएं बनी रहेंगी।
👉 आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें।
शुभ रंग: मोती जैसा | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
👉 मानसिक परेशानी बनी रहेगी।
👉 वाहन सावधानी से चलाएं।
👉 भ्रमण और यात्राओं के योग।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
👉 वरिष्ठ जनों का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा।
👉 शुभ कार्य शीघ्र सम्पन्न करें।
👉 दोपहर बाद कष्ट की संभावना।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 3
तुला (Libra)
👉 जरूरी काम दोपहर तक पूर्ण करें।
👉 उन्नति के सोपान पर चढ़ने का अवसर।
👉 मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7
वृश्चिक (Scorpio)
👉 विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए।
👉 घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने में व्यस्तता।
👉 परिजनों के साथ समय बितेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
👉 छोटी सी बात बड़ा हंगामा खड़ा कर सकती है।
👉 अवसर का लाभ उठाने का उत्तम समय।
👉 जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर (Capricorn)
👉 व्यापारी वर्ग को बड़ा सौदा मिल सकता है।
👉 प्रेम विवाह का प्रस्ताव संभव।
👉 सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
👉 विवेक और चतुराई से हानि को लाभ में बदलेंगे।
👉 मजबूरी में मन मारकर काम करना पड़ेगा।
👉 मित्र सहयोगी बनेंगे।
शुभ रंग: आकाशी | शुभ अंक: 11
मीन (Pisces)
👉 कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा।
👉 परिवार की उन्नति में योगदान देंगे।
👉 नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: चांदी जैसा | शुभ अंक: 12

यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी है। सटीक जानकारी हेतु अपनी व्यक्तिगत कुंडली का अध्ययन कराएं।

33 जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस हुए GST मुक्त, प्रिंटिंग पेपर पर लगेगा 18% टैक्स

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने 33 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह से जीएसटी (GST) से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) को भी जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। इस निर्णय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि इन जीवन रक्षक दवाओं में कैंसर, हृदय रोग, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर रोगों के इलाज में काम आने वाली दवाएं शामिल हैं। इन पर पहले 5 प्रतिशत तक जीएसटी वसूला जाता था।

वहीं दूसरी ओर शिक्षा और समाचार जगत से जुड़े एक अहम फैसले में प्रिंटिंग पेपर को 18 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में रखा गया है। अब समाचार पत्र, किताबों और अन्य मुद्रित सामग्री की छपाई पर असर पड़ सकता है। प्रकाशकों और प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े लोगों ने इस पर चिंता जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एक ओर जहां दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस पर राहत दी गई है, वहीं प्रिंटिंग पेपर पर टैक्स बढ़ने से शिक्षा और मीडिया क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

जेल रोड पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड पर बुधवार रात 8:00 बजे एक दर्दनाक वारदात सामने आई। देर शाम फोटो स्टूडियो में मौजूद महिला पर उसके पति ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान ममता चौहान (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ममता और उसके पति विश्वकर्मा चौहान के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। दोनों पिछले लगभग 10 सालों से अलग-अलग रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पति स्टूडियो में पहुँचा तो दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में गोली चला दी, जो ममता के सीने में लगी।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रामस्वरूप विश्वविद्यालय को मिली LLB डिग्री की मान्यता, छात्रों में जश्न का माहौल

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रामस्वरूप विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय को अब एलएलबी (LLB) की डिग्री प्रदान करने की मान्यता बार कौंसिल ऑफ इंडिया से प्राप्त हो गई है। लंबे समय से छात्र इस मान्यता की मांग कर रहे थे और इसके अभाव में आंदोलनरत थे।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में LLB की मान्यता को लेकर पिछले कुछ दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी था। आंदोलन के दौरान हाल ही में पुलिस लाठीचार्ज की घटना ने मामले को और गरमा दिया था, जिससे यह मुद्दा सियासी रंग ले बैठा था। विभिन्न छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे।

अब बार कौंसिल द्वारा मान्यता प्रदान किए जाने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्र नेताओं ने इसे आंदोलन की जीत बताया है और कहा कि अब वे निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता छात्रों के हित और उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी।

छात्रों का मानना है कि इस फैसले से न केवल मौजूदा बैच बल्कि आने वाले विद्यार्थियों का भी भविष्य सुरक्षित होगा। विश्वविद्यालय कैंपस में इस घोषणा के बाद जश्न का माहौल देखा गया।


जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान-विजय लक्ष्मी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।जनपद देवरिया के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सलेमपुर डॉक बंगला (सिंचाई विभाग) में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता जनार्दन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुई।

जनसुनवाई में लोगों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं, राजस्व व पुलिस संबंधित मामलों समेत विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधि ने धैर्यपूर्वक प्रत्येक शिकायत सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में जनता की समस्याओं की अनदेखी न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है और सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं व सुविधाओं का लाभ समय पर मिले।
जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

सड़क हादसे में चार घायल, एक लखनऊ रेफर

अटरिया /सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक तेज़ रफ़्तार कार ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घायलों में लवकुश, अन्नू, रामेंदर और दिनेश निवासी रनुवापारा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग मजदूरी कर लखनऊ से महेंद्र आटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। अटरिया क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अचानक एक अनियंत्रित कार ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिंधौली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने लवकुश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण

पांच माह की गर्भवती होने पर खुला राज — आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

अटरिया/सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गोधना गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब्बूशान पुत्र गुलजार ने उसे शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते वह पांच माह की गर्भवती हो गई।

जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। निराश होकर युवती ने अटरिया पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को अटरिया क्षेत्र की टिकौली रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 69, 89 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।