भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचकर वास्तविकता की जांच की। जांच में आए तथ्यों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी भाटपार रानी नगर निवासी निवासी योगेंद्र राय द्वारा आईजीआरएस की एक शिकायत जो दर्ज पोखर एवं तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा बहियारी बघेल निवासी शांति देवी द्वारा 116 के आदेश का अनुपालन में प्रतिपक्षी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायती प्रकरण की जांच जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर किया गया।
जांच के दौरान योगेंद्र राय के प्रकरण में यह तथ्य सामने आया कि प्रकरण उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुकदमे का त्वरित निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बहियारी बघेल निवासी शांति देवी के प्रकरण में यह जांच में आया कि धारा 116 के आदेश के उपरांत अनुपालन में प्रतिपक्षी द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर जांच कर फरियादी शांति देवी को आदेश का अनुपालन किए जाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रतिपक्षी अनुपालन में अवरोध उत्पन्न करें तो प्रशासन के संज्ञान में लाएं उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
