Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 627

यातायात पुलिस का अभियान, 121 वाहन चालानों की कार्रवाई, 4 वाहन सीज

0

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस देवरिया ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई–रिक्शा चालकों, बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाने वाले, गलत नंबर प्लेट और स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही चार पहिया वाहनों पर भी एम.वी. एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।इसी क्रम में “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान के तहत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग की गई। यातायात पुलिस ने आमजन को जागरूक किया और पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।अभियान के दौरान 121 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि 04 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। साथ ही वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे भी पढ़ें –तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

जनता की समस्याओं को लेकर एएसपी उत्तरी ने की जनसुनवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं व प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई में आए फरियादियों से एएसपी ने संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित किया और प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के निडर होकर पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

इसे पढ़ें –नवरात्र पर कन्या पूजन व मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान का आयोजन

नवरात्र पर कन्या पूजन व मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से शासनादेश के क्रम में *मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विशेष अभियान का आयोजन सोमवार को विकास भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डी.सी. मनरेगा की उपस्थिति में महिला कल्याण विभाग एवं जिला कार्यक्रम विभाग के समन्वय से 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किए गए।आयोजन में सीडीपीओ, शहरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और महिला विभाग की समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहीं। डी.सी. मनरेगा ने मातृशक्ति के बलिदान और शौर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण हेतु सरकार द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया है, उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पुष्टाहार योजना की जानकारी दी और माता-पिता से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का केवाईसी कराकर आंगनवाड़ी से पुष्टाहार अवश्य प्राप्त करें, ताकि बच्चों का पूर्ण शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में नलिन सिंह ने घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों पर प्रकाश डालते हुए पीड़ित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी समस्या तत्काल *हब फार इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कलेक्ट्रेट कुशीनगर में आकर साझा करें।

आयोजन में ओम प्रकाश यादव, प्रसिद्ध कुमार राहुल, ऋषिकेश सिंह, ऋषिराज पाण्डेय, दयानन्द शर्मा, दिनेश कुमार, राहुल कुशवाहा, त्रिलोकी, रीता यादव, प्रीति सिंह, बन्दना कुशवाहा, बन्दना गुप्ता, सुनीता पाण्डेय, शशिकला, पूनम, प्रकृति सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे पढ़ें –तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

विजयदशमी/दशहरा पर्व पर जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) विजयदशमी/दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए जिले में मजिस्ट्रेटों की विशेष तैनाती की गई है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसके अतिरिक्त 2 जोनल व 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे।अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जबकि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय को पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाएंगे।सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पुलिस चौकीवार व प्रमुख स्थलों पर तैनात किया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को दें। सभी मजिस्ट्रेट 1 व 2 अक्टूबर को अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।त्योहारों की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट कुशीनगर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05564-240590 है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नीरज कुमार गौड़ (मो. 7800296766) व आलोक कुमार प्रियदर्शी (मो. 7834948507) को नियुक्त किया गया है।

डीएम ने किया एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान का शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महिला अस्पताल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को आयरन व फोलिक एसिड के टैबलेट वितरित किए। महिलाओं को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रतिबद्ध है। शासन और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने हेतु इस महाअभियान को चलाया गया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है जो विशेषकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसलिए महिलाएं और किशोरियां इस अभियान में आएं और जरूरी दवाओं को निःशुल्क प्राप्त करें।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन सप्लीमेंटेशन तथा संतुलित आहार के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस अभियान से जिले की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी। आमजन से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को आयरन की गोलियाँ वितरित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित शिविरों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाभान्वित करने का प्रयास करें, ताकि इस अभियान के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।
इस दौरान सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी अन्य चिकित्सकगण, आशा संगिनी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें –तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

IBPS Clerk Exam 2025: 4, 5 और 11 अक्टूबर को होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा, जानें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए IBPS Clerk Recruitment 2025 एक बड़ा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होकर बैंकिंग क्षेत्र में क्लर्क पद पाने की कोशिश करेंगे।

IBPS Clerk Prelims Exam 2025: एग्जाम पैटर्न

कुल प्रश्न: 100 (MCQ आधारित)

विषय: इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी

समय सीमा: 60 मिनट (1 घंटा)

नेचर: क्वालिफाइंग

निगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को IBPS Clerk Mains Exam 2025 में बैठने का मौका मिलेगा।

IBPS Clerk Mains Exam 2025: पैटर्न

कुल प्रश्न: 190

समय सीमा: 160 मिनट

विषय: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस

नेचर: स्कोरिंग (अंतिम मेरिट में अंक जोड़े जाएंगे)

निगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे

क्यों है यह परीक्षा खास?

IBPS Clerk Exam न केवल उम्मीदवारों के ज्ञान, गति और सटीकता की जांच करती है बल्कि बैंकिंग करियर का पहला बड़ा कदम भी है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को देशभर के विभिन्न बैंकों में क्लर्क पद पर नियुक्ति मिल सकती है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

oplus_8388608

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर के पास भारौली चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलेमपुर की ओर से आ रही कार ने रोड क्रॉस करने हेतु कट के पास पिपरिया, थाना रामपुर कारखाना निवासी 40 वर्षीय बालेश्वर गुप्ता पुत्र शारदा गुप्ता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालेश्वर उछलकर दूर जा गिरे। उनके दोनों पैर कई जगह से टूट गए तथा सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई ।मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।

इसे भी पढ़ें –राहुल गांधी ने केंद्र से की लद्दाख हिंसा पर बातचीत की मांग, कहा – “देशभक्ति का इनाम मौत नहीं होना चाहिये

सिद्धिदात्री पूजा-विधि, कथा और महत्व: क्यों है नवरात्रि का नवां दिन खास?


नवरात्रि का नवां दिन अध्यात्म, भक्ति और साधना का चरम माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप “सिद्धिदात्री” की पूजा-अर्चना की जाती है।
पौराणिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धियों और कल्याणकारी शक्तियों की दात्री हैं। भक्तजन इस दिन विशेष विधि से पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
🔱 मां सिद्धिदात्री का स्वरूप और महत्व
मां सिद्धिदात्री, देवी दुर्गा का अंतिम और सर्वोच्च स्वरूप हैं। “सिद्धि” का अर्थ है अद्भुत शक्ति और “दात्री” का अर्थ है दान करने वाली। शास्त्रों के अनुसार:
मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को अष्ट सिद्धियां (अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व) तथा नव निधियां प्रदान करती हैं।
शिवपुराण में वर्णन है कि भगवान शिव ने इन्हीं की कृपा से अर्धनारीश्वर रूप धारण किया।
मां की चार भुजाएं हैं, वे कमल पर विराजमान होती हैं और हाथों में गदा, चक्र, शंख और कमल धारण करती हैं।
🙏 नवमी पूजन-विधि
नवरात्रि की नवमी तिथि पर पूजा का विशेष महत्व है। संपूर्ण विधि इस प्रकार है –

  1. प्रातः स्नान कर घर के पूजा स्थल को शुद्ध करें।
  2. मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर दीप प्रज्वलन और कलश स्थापना करें।
  3. देवी को लाल वस्त्र, पुष्प, चंदन, अक्षत और धूप-दीप अर्पित करें।
  4. भोग में हलवा-पूरी, पंचामृत, नारियल और मौसमी फल अर्पित करें।
  5. कन्या पूजन (कन्याओं को भोजन व दक्षिणा देना) नवमी का अनिवार्य अंग माना गया है।
  6. अंत में दुर्गा सप्तशती या देवी माहात्म्य का पाठ करें।
    📖 नवमी की पौराणिक कथा
    कथा है कि जब दैत्यों ने त्रिलोक में आतंक मचाया, तब देवताओं ने मां दुर्गा का आह्वान किया। मां सिद्धिदात्री ने प्रकट होकर देवताओं को दिव्य शक्तियां और सिद्धियां प्रदान कीं। इन्हीं शक्तियों के प्रभाव से देवताओं ने असुरों का नाश कर धर्म की पुनः स्थापना की।
    🛕 प्रमुख सिद्धिदात्री मंदिर
    भारत में कई स्थानों पर मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा होती है –
    वैष्णो देवी धाम (जम्मू-कश्मीर) – नवदुर्गा पूजन का केंद्र।
    चामुंडा देवी मंदिर (कांगड़ा, हिमाचल) – नवमी पर भव्य आयोजन।
    कातरमल सूर्य मंदिर (उत्तराखंड) – देवी के दिव्य दर्शन का पावन स्थान।
    सिद्धिदात्री मंदिर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) – जहां नवमी पर विशेष पूजन का महत्व है।
    🌺 देवी सिद्धिदात्री का माहात्म्य
    मां सिद्धिदात्री की उपासना से भक्तों को –
    सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
    मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
    घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
    साधक को आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष मार्ग का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    नवरात्रि की नवमी केवल पूजा-पाठ का दिन नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, शक्ति और सिद्धि प्राप्त करने का अवसर है। मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्त सांसारिक सुखों के साथ आध्यात्मिक उत्थान और मोक्ष की ओर अग्रसर होते हैं।
  7. ये भी पढ़ें – 30 सितम्बर 2025 का दैनिक राशिफल
  8. ये भी पढ़ें – नवरात्रि की अष्टमी: मां महागौरी की पूजा, विधि, कथा और प्रमुख मंदिर
  9. ये भी पढ़ें –नवरात्रि का सातवाँ दिन: माँ कालरात्रि की आराधना, विनाश की देवी का दिव्य महत्व

राहुल गांधी ने केंद्र से की लद्दाख हिंसा पर बातचीत की मांग, कहा – “देशभक्ति का इनाम मौत नहीं होना चाहिये

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के प्रमुख राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह लद्दाख के स्थानीय लोगों से तत्काल बातचीत शुरू करे। उन्होंने सरकार से हिंसा और डर की राजनीति को बंद करने का आह्वान किया और लेह में हुई हालिया हिंसा की निष्पक्ष जांच की माँग की।

लेह में 24 सितंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय भाजपा कार्यालय में आग लगने की इस घटना में चार लोगों की जान चली गई। राहुल गांधी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि इन मृतकों में से एक सैनिक परिवार का जवान था। उन्होंने कहा, “पिता सैनिक, बेटा भी सैनिक – खून में देशभक्ति दौड़ने वाले, फिर भी भाजपा सरकार ने लद्दाख और उसके अधिकारों के लिए खड़े इस युवा की जान ले ली। पिता की दर्दभरी आँखें बस एक ही सवाल पूछ रही हैं – क्या आज देश सेवा का यही इनाम है?”

घटना के दो दिन बाद, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

लद्दाख के नागरिक केंद्र शासित प्रदेश को संविधान की अनुसूची VI में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस अनुसूची में अनुच्छेद 244(2) और 275(1) का उल्लेख है, जो असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन संबंधी प्रावधानों से संबंधित हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच और स्थानीय लोगों से संवाद ही लद्दाख में स्थायी शांति और भरोसा स्थापित कर सकता है।

ये भी पढ़ें – लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील: दुकानदारों और आवश्यक सेवाओं के लिए राहत की खबर

ये भी पढ़ें –पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में युवक गिरफ्तार

पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में युवक गिरफ्तार


देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पटेलनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सोमवार देर रात लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक गुलशन सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है और फिलहाल पटेलनगर में रहता है। गुलशन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ने स्थानीय समुदाय के बीच आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप लोग क्षेत्र में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से विवादास्पद स्क्रीनशॉट को तुरंत हटा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के बीच संतुलन की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील: दुकानदारों और आवश्यक सेवाओं के लिए राहत की खबर

ये भी पढ़ें –उत्तराखंड युवा प्रदर्शन: धामी ने दी राहत की खबर

अयोध्या धाम: हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद पर सवाल, बेसन लड्डू और देशी घी फेल – खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अयोध्या धाम में प्रसाद की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर समेत कई जगहों पर बिकने वाले बेसन के लड्डू, पेड़ा और देशी घी की क्वालिटी मानकों पर खरी नहीं उतरी।

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने शहर की 31 दुकानों से नमूने लिए। इनमें से तीन सैंपल—लड्डू, बेसन और देशी घी—जांच में फेल पाए गए। खासकर देशी घी में रैसिडिटी (बासीपन) की मात्रा अधिक पाई गई।

यह भी पढ़ें – 30 सितम्बर 2025 का दैनिक राशिफल

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ दुकानदार प्रसाद में कृत्रिम रंग मिला रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रसाद में किसी भी प्रकार का रंग मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों पर अयोध्या धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। ऐसे में विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे केवल शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग करें, वरना सख्त कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील: दुकानदारों और आवश्यक सेवाओं के लिए राहत की खबर

लेह(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लेह शहर में पिछले एक हफ्ते से जारी कर्फ्यू के बीच मंगलवार को अधिकारियों ने चार घंटे के लिए ढील देने का ऐलान किया है। इस ढील के दौरान शहर के दुकानदार अपनी दुकानें खोल सकेंगे और आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुलाम मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इस दौरान किराने की दुकानों, सब्जी की दुकानों, हार्डवेयर स्टोर्स और अन्य आवश्यक सेवाओं को खोलने की अनुमति होगी।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले बुधवार को हुई हिंसा को छोड़कर पूरे शहर में अब तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। सभी बल कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

लेहवासियों और दुकानदारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही अपने कार्य करें और शांति बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि इस ढील का उद्देश्य लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना और साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें – दुबहर थाने के कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल का असामयिक निधन, शादी से पहले परिवार में छाया मातम

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड युवा प्रदर्शन: धामी ने दी राहत की खबर

उत्तराखंड युवा प्रदर्शन: धामी ने दी राहत की खबर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार दोपहर देहरादून परेड ग्राउंड में युवा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें यूकेएसएसएससी परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। यह विरोध प्रदर्शन 8 दिन से चल रहा था, और युवा 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान कथित पेपर लीक की जांच की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहारों के सीजन में इस तरह के विरोध प्रदर्शन से युवाओं को असुविधा हो रही है, जिसे वे समझते हैं। उन्होंने यह भी जताया कि उनकी भलाई हमेशा उनकी प्राथमिकता है, और इतनी गर्मी में युवाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते देखना उनके लिए कठिन है।

धामी ने आश्वासन दिया कि युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने युवाओं से संयम और शांति बनाए रखने की अपील भी की।

इस मुलाकात के दौरान युवा प्रदर्शनकारी अपने मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सके और आश्वासन पाकर शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें –दुबहर थाने के कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल का असामयिक निधन, शादी से पहले परिवार में छाया मातम

ये भी पढ़ें –दुर्गा मूर्ति विसर्जन मार्गों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

जटायु राम संवाद का मंच देख आत्म विभोर हो उठे श्रोता

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर के आजाद नगर दक्षिणी में चल रहे भव्य रामलीला में हनुमान चालीसा के साथ राम की आरती हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने रामजी, सीता जी और लक्ष्मण जी की श्रद्धा के साथ आरती कर प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त की। उसके बाद रामलीला देखने आये भक्तो को भी प्रणाम किया।
कनकलता सिंह ने नवरात्रि के पावन पर्व पर अपने निवास स्थान पर मंचन किये जा रहे रामलीला और बरहज के रामलीला नाट्य समिति की प्रसंसा की। उन्होंने कहा की यह रामलीला वर्षो से बरहज मे आयोजित किया जा रहा है यह परम्परा को जीवंत रखने रखने मे हमारी सम्मानित जनता का महत्वपूर्ण योगदान है।
नाटकीय कलाकारों ने राम और जटायु संवाद किया जिसको देखकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए ।
कलाकारों ने बताया की किस प्रकार से भगवान राम वनवास के समय अपने स्त्री के वियोग में विलाप कर रहे थे। इस समय जटायू माता सीता जानकी को बचाने में असमर्थ हो जाता है और केवल अपने प्राण को बचाए रखता है कि वह प्रभु को सारी बात बता दे।
वनवास के दौरान गिद्धराज जटायु से प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण मिलते हैं, मरणासन्न अवस्था में जटायु भगवान श्री राम को बताते हैं कि रावण ने माता सीता का हरण कर लिया है
अपनी जान गंवाकर भी सीता को बचाने का प्रयास करने के बाद, वे श्री राम से सीता की रक्षा करने और रावण से उनका बदला लेने का आग्रह करते हैं। श्रीराम, जटायु के इस बलिदान से अत्यंत दुखी होते हैं और उन्हें पुत्रवत अंतिम विदाई करते है।इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अंगेश यादव, वीरेंद्र सोनकर, अनिल वर्नवाल, सुदामा वर्मा, रामकेश्वर जायसवाल, प्रदीप आदि भक्त मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें –दुर्गा मूर्ति विसर्जन मार्गों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

दुर्गा मूर्ति विसर्जन मार्गों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम क्षेत्र में लाइट व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने निगम कार्यालय में जेई व एई के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन क्षेत्र सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में एक-एक पोल की जांच कराई जाए और आज ही सभी खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाए।
अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पोल पर बुझी हुई लाइट नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं भी अंधेरा पाया गया तो संबंधित अधिकारी व लाइनमैन के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लाखों लोग मूर्ति विसर्जन देखने निकलते हैं, ऐसे में अंधेरा रहने से दुर्घटना और अव्यवस्था की आशंका रहती है।
उन्होंने क्षेत्रवार टीमें बनाकर तुरंत निरीक्षण करने के आदेश दिए और कहा कि मौके पर मौजूद लाइनमैन से उसी समय लाइट ठीक कराई जाए। इसके साथ ही निगम स्तर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय करने और आम नागरिकों से लाइट संबंधी शिकायतें तुरंत लेने का निर्देश दिया।
निरंकार सिंह ने कहा कि नागरिक सुविधाओं में लाइट व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से पोल की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में लाइटों की कमी है, वहां शीघ्र नए पोल और एलईडी लाइटें लगाई जाएं।
त्योहारों और विशेष आयोजनों को देखते हुए अपर नगर आयुक्त ने यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से भी लाइट व्यवस्था को अहम बताया। उन्होंने कहा कि सड़कों, चौराहों और गलियों में अंधेरा रहने पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है और अपराध की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने साफ कहा कि इस बार दुर्गा विसर्जन के दौरान शहर की लाइट व्यवस्था एक आदर्श उदाहरण बननी चाहिए।
अपर नगर आयुक्त ने अंत में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हर मोहल्ले और गली तक रोशनी पहुंचे, यह नगर निगम की जिम्मेदारी है और इसे पूरी तत्परता से निभाया जाए।

इसे भी पढ़ें –दुबहर थाने के कांस्टेबल अभय प्रताप पटेल का असामयिक निधन, शादी से पहले परिवार में छाया मातम