कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) विजयदशमी/दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए जिले में मजिस्ट्रेटों की विशेष तैनाती की गई है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसके अतिरिक्त 2 जोनल व 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे।अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जबकि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय को पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाएंगे।सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पुलिस चौकीवार व प्रमुख स्थलों पर तैनात किया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को दें। सभी मजिस्ट्रेट 1 व 2 अक्टूबर को अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।त्योहारों की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट कुशीनगर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05564-240590 है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नीरज कुमार गौड़ (मो. 7800296766) व आलोक कुमार प्रियदर्शी (मो. 7834948507) को नियुक्त किया गया है।
