Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 626

मप्र के मुरैना-शिवपुरी: 500 हिंदू बच्चों का मदरसों में नामांकन

एनएचआरसी सदस्य ने धर्मांतरण का गंभीर आरोप लगाते हुए तुरन्त जाँच की माँग

मुरैना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मध्य प्रदेश में सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में कथित हिंदू बच्चों की भर्ती पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो की तीखी प्रतिक्रिया; शिक्षा विभाग को 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश
मध्य प्रदेश के मुरैना और शिवपुरी जिलों में करीब 500 हिंदू बच्चों को सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में नामांकन दिलाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने मंगलवार को बताया कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन बच्चों को कुरान सहित इस्लामी शिक्षा दी जा रही है ताकि उन्हें इस्लाम में धर्मांतरित किया जा सके।

शिकायत की प्रकृति : शिकायत के अनुसार, 27 अनधिकृत मदरसों में 556 हिंदू बच्चों को दाखिला कराया गया है।

एनएचआरसी की कार्रवाई : इस मामले को मध्य प्रदेश सरकार को जाँच हेतु भेजा गया है।

कानूनगो का पक्ष : उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू बच्चों का मदरसों में प्रवेश अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुस्लिम बच्चे मदरसों में शिक्षा ग्रहण करें, तो उन्हें आधारभूत स्कूल शिक्षा भी साथ-साथ मिलनी चाहिए। कानूनगो ने इसे अनुच्छेद 28(3) के उल्लंघन बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह सरकारी धन से हो रहा है, तो राज्य सरकार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 15 दिन में जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

यह मामला धर्म, शिक्षा, संवैधानिक अधिकार और धार्मिक समानता के मुद्दे को केंद्र में लाता है।यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियंत्रण, निगरानी और जनहित सूचनाएँ सुधारने की आवश्यकता को जन्म देगा।संबंधित राज्य सरकार की जवाबदेही, नियमों का पालन और नीति स्पष्टता पर महत्वपूर्ण सवाल उठते हैं।

यह मामला न केवल प्रशासनिक जवाबदेही का है, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता एवं शिक्षा के अधिकार की संवैधानिक कसौटी पर भी खड़ा है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को समयबद्ध और पारदर्शी जाँच कर यह तय करना होगा कि शिक्षा व्यवस्था में उचित संतुलन बनाए रखा जाए — जिससे किसी भी समुदाय की संवैधानिक स्वतंत्रता बाधित न हो।

महिला सुरक्षा व कानून पर विशेष सत्र आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को महिला थाना देवरिया एवं कोतवाली सलेमपुर में “महिला सुरक्षा और कानून” विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसका आयोजन महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम में कानूनी विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों, महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञ वक्ताओं— नीतू भारती (केंद्र प्रशासक), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) और मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) ने महिला उत्पीड़न निवारण, घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम तथा साइबर अपराधों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

इसे भी पढे –://rkpnewsup.com/traffic-police-campaign-action-taken-on-121-vehicle-challans-4-vehicles-seized/


पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 समेत अन्य सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी और प्रतिभागियों से सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं की सुरक्षा, न्याय तक त्वरित पहुंच एवं कानूनी सहयोग की उपलब्धता पर चर्चा की।
अंत में महिला कल्याण विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कहा गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सुरक्षित माहौल और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

पवनसुत हनुमान ने लंका को बनाया आग का गोला

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व सुग्रीव के मिलन पर दर्शकों के छलके आंसू

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी की श्रृंखला में शहर के झिंगहा घाट के पास मौनी बाबा आश्रम रामलीला मैदान में सोमवार को परिसर में लंका व अशोक वाटिका, बिजली की झालरों से अलौकिक साज सज्जा दर्शनीय रही। श्रीराम की आदर्श लीलाओं की रसधार से सरोबोर श्रद्धालुओं ने रघुकल नंदन व वानर राज सुग्रीव के मिलन के भाव प्रवण मंचन से आध्यात्मिक गंगा में गोते लगाए।सोमवार को वृदांवन के कुशल कलाकारों ने राम भक्त हनुमान का अशोक वाटिका में राक्षसियों की कड़ी सुरक्षा से घिरी जनक नंदनी को प्रभु के संदेश व लंका दहन की भावप्रवण लीला की गई। संत शिरोमणि तुलसीदास कृत राम चरित मानस की चौपाइयों पर रविवार को लीला में राम वनवास के दौरान मां सीता का संयासी वेश में हरण के बाद सोने के मृगरूपी राक्षस के वध के बाद अनुज भ्राता लक्ष्मण धनुष बाण साधे युद्ध को तत्पर आते देख रघुकल नंदन चौक गये। वह सीता को कुटिया में अकेला छोड़ आने की वजह पूछते है। तब वह बताते है कि कुटिया तक हाय लक्ष्मण की ध्वनि पहुंचने पर माता सीता को लगा कि कुछ अनहोनी हुई है। आप संकट में है काफी समझाने पर भी उन्होंने भेजा था। भगवान राम कहते है राक्षस बड़े मायावी है। उन्हे लगता है कि जानकी कुटिया में नही है। जब दोनों भाई कुटिया में लौटते है तो जानकी नही मिलती। दोनों भाई सीता की तलाश में निकलते है। राम के करूण रूदन व पशु पक्षियों, वृक्षों से जानकी का पता जानने के भावपूर्ण अभिनय पर दर्शकों की आंखे छलछला उठती है। रास्ते मे घायल जटायु, रावण का सीता जी के हरण पर पुष्पक विमान से सीता मां के पहचान गिराने की जानकारी मिलती है। जटायु के निधन पर राम की ओर से अंतिम संस्कार, किष्कंधा पर्वत से पूर्व हनुमान जी का पुरोहित वेष में मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध के मनोहारी मंचन पर दर्शक भाव विभोर हो गए। हनुमानजी का लंका प्रवेश, सीता मां से मिलन, भूख लगने पर फल खाने की अनुमति मांगना, फल खाकर पेड़ों के उखाड़ने पर युद्धरत रावणसुत अक्षय कुमार का बध, हनुमान पाश, लंका दहन की मनोहारी लीला का समापन हुआ।इस दौरान कमेटी अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, संतोष अग्रवाल,कमल शेखर गुप्ता,जय जय अग्रवाल,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,राहुल रॉय,अंशुमान यज्ञसैनी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,विनय जैन,एस पी मिश्रा,चन्द्रपाल यादव,वासु साहू,जगदम्बा सोनी,देव कुमार रस्तोगी,मुरारी श्रीवास्तव, रीति श्रीवास्तव,जय प्रकाश अवस्थी,आयुष जायसवाल,जतिन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

घर की दिवार पर चोरी का पर्चा चस्पा जाने से लोगों में दहशत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चोर ड्रोन, व दीवारों पर चोरी की योजना की पर्चा दिवारो चस्पा कर अफवाह पैदा करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही चोर , ड्रोन , की दहशत फ़ैल जाती है। एक तरफ जहां रात भर अफवाह के चलते ग्रामीण जाग कर गुजार रहे हैं ।वहीं पुलिस भी रात भर भाग दौड़ में लगी हुई है। सोमवार की रात को नवाबगंज कस्बे के कानी बगिया मोहल्ले में तीन घरों पर शरारती तत्वों ने पर्चा चस्पा किया जिसमें लिखा था आज रात दो बजे नवाबगंज में चोरी होगी जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है ।वहीं थाना नवाबगंज की पुलिस भी मामले की छानबीन में लगी हुई है, इस संबन्ध में जब थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोहल्ले में लगे आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मिशन शक्ति के तहत महिला मंगल दल द्वारा आयोजित की गई गोष्ठी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिशन शक्ति पांच के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा महिला मंगल दल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सोरहिया में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति 5 की शुरूआत किया गया है। जिसके अन्तर्गत पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के विकास खण्ड में महिलाओं के प्रति महिला सशक्तीकरण जागरूकता से संबन्धित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी के क्रम में ग्राम पंचायत सोरहिया में महिलाओं को जागरूकता के लिये महिला मंगल दल अध्यक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं (बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह, लखपति दीदी एवं प्रधानमंत्री आवास योजन) की जानकारी दी गई। महिलाओं को सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी के क्रम में 1090 महिला हेल्प नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा हेतु, 108 एम्बुलेंस हेतु, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई। महिला मंगल दल या युवक मंगल दल ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये ग्राम पंचायत के लोगों को प्रोत्साहित करती है।‌

भेड़िया के हमले में दंपती की मौत ग्रामीणों में आक्रोष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । लगातार हो रहे भेड़िया के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कैसरगंज रेंज में भेड़िया ने दंपत्ति पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई और हमले में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोष है। ग्रामीणों का गुस्सा दो दिन पहले नर भेड़िये के मारे जाने के बाद भी शान्त नहीं हुआ है।कैसरगंज रेंज के मंझारा ताैकली गांव के बाहर सो रहे दंपत्ति पर भेड़िया ने हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व परिवारजन शव को घर लेकर आए। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीण और आक्रोशित होकर लाठी-डंडा लेकर वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मंझारा तौकली गांव निवासी लगभग 75 वर्षीय खेदन अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत की रखवाली करने के लिए रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद गये हुए थे। मंगलवार की सुबह वह घर नहीं पहुंचे तो परिवारजन खेत गए तो देखा कि दोनों का शव पड़ा हुआ था। भेड़िये दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्से को खाकर भाग चुका था वहीं दूसरी तरफ भेड़िये के हमले में मीना देवी, धनपतिया व सेबरी घायल भी हो गईं। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ राशिद जमील दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। वन विभाग के अधिकारी व कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि भेड़िये के हमले में दो की मौत हुई है। दो दिन पहले इलाके में नर भेड़िया के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर हमले में हुई मौत के बाद इलाके में फिर आक्रोश फैल गया है।

मिशन शक्ति 5.0: छात्रा बनीं एक दिन की एसपी, कन्या पूजन व सुरक्षा अभियान आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत संत कबीर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया चौधरी को एक दिन का सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया। छात्रा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याओं को सुना और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधान, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1930, 112, 181, 1076, 108, 1098, 102) तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियाँ दी गईं।

इसी क्रम में शारदीय नवरात्र पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विकास खंड बघौली में विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी ने 27 कन्याओं का पूजन कर उपहार वितरित किए। वहीं जिला उपाध्यक्ष भाजपा किरन प्रजापति ने संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद स्थित वन स्टॉप सेंटर पर 15 कन्याओं को तिलक व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड ने भी बालिका सुरक्षा अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद समेत कई स्थानों पर टीम ने भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान 50 पंपलेट वितरित किए गए, 30 व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 4 शोहदों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत हुए इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

गांव का विकास या चौमुखी विनाश (पोस्टर वार)

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांव का विकास आज सिर्फ भाषणों, नारों और बैनरों में सिमट कर रह गया है। जिन गलियों में कभी मिल-जुलकर बैठकर लोग पंचायत की समस्याओं का हल निकालते थे, वहां आज कटाक्ष से भरे पोस्टर लटक रहे हैं। कहीं लिखा है।
“गांव के चौमुखी विनाश के लिए मुझे चुनिए”, तो कहीं तंज कसा गया है।
“काम दिखाओ वोट पाओ।” कुछ लोग तो साफ़ लिख देते हैं।
“इस एरिया में वोट मांगने मत आना।” यह केवल नाराज़गी नहीं है, बल्कि जनता के भीतर उमड़ता आक्रोश है, जो अब सड़क और चौराहों से होते हुए बैनर-पोस्टरों तक पहुंच चुका है।
*जनता की बढ़ती नाराज़गी
गांव की जनता अब समझ चुकी है कि चुनाव केवल एक स्वार्थ की दुकान बन चुका है। चुनाव जीतने के बाद नेता जनता से कट जाते हैं और पांच साल तक सिर्फ अपनी गद्दी बचाने की जुगत में रहते हैं। यही कारण है कि लोग खुलेआम पोस्टर पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष लिखवाकर अपनी बात कह रहे हैं। यह कटाक्ष सीधे-सीधे नेताओं की विफलता का आईना है।
*करोड़ों की योजनाएं, मगर विकास ग़ायब
सरकार करोड़ों रुपए गांव के विकास के नाम पर भेजती है। कागजों पर सड़कें बनती हैं, पुल खड़े होते हैं, स्कूलों का कायाकल्प होता है और स्वास्थ्य केंद्र आधुनिक दिखते हैं। मगर ज़मीनी हकीकत यही है कि सड़क पर चलने से पहले आदमी गड्ढे गिन लेता है, स्कूलों में मास्टर से ज्यादा ताले मिलते हैं और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर से ज्यादा मक्खियां गूंजती हैं। यह सब जनता देख रही है। सवाल यह है कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है?
*जातिवाद और गुटबाज़ी की राजनीति
गांवों में विकास से ज्यादा चर्चा अब जातिवाद की होती है। प्रत्याशी गांव को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम करते हैं। “तुम्हारा वोट मेरी जाति को, तुम्हारा वोट मेरे गुट को” की राजनीति ने गांव की सामाजिक एकता को खोखला कर दिया है। जो गांव कभी एक परिवार की तरह खड़ा रहता था, वहां अब जातीय टुकड़ों में बंटकर लोग एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं।
*पोस्टरों में छुपी सच्चाई_
यह पोस्टर वार केवल हंसी-मजाक नहीं है, यह गांव के आम लोगों की गहरी पीड़ा है। जब कोई लिखता है—“गांव के चौमुखी विनाश के लिए मुझे चुने”, तो यह केवल कटाक्ष नहीं, बल्कि उन नेताओं पर करारा तमाचा है जो जनता के पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं। “काम दिखाओ वोट पाओ” केवल नारा नहीं, यह जनता की सख्त चेतावनी है कि अब खाली वादों पर वोट नहीं मिलेंगे।
योग्य और कर्मठ प्रत्याशी की तलाश
गांव की जनता अब किसी ऐसे नेता की तलाश में है, जो केवल भाषण न दे, बल्कि सच्चे मायनों में गांव का कायाकल्प करे। लेकिन अफसोस यह है कि हर चुनाव में वही चेहरे सामने आ जाते हैं—जो भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, जो जातिवाद को हवा देते हैं और जो जनता की मेहनत की कमाई को अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी पर खर्च करते हैं। यही कारण है कि लोग आज पोस्टर पर लिख देते हैं।
“योग्य कर्म 3 भ्रष्ट प्रधान पद प्रत्याशी में से चुनिए।” यह लाइन अपने आप में नेताओं पर गहरा व्यंग्य है।
*गांव का विकास बनाम राजनीति का विनाश_
गांव की गलियां आज भी अंधेरे में डूबी हैं, हैंडपंपों का पानी खारा है, किसान खाद-बीज के लिए तरस रहे हैं, नौजवान रोज़गार के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। मगर चुनाव आते ही प्रत्याशी हेलीकॉप्टर से उतरते हैं, लंबी-चौड़ी गाड़ियां निकालते हैं और लोगों को सपनों की दुनिया दिखाने लगते हैं। जनता यह सब देख-समझ रही है, तभी तो अब गुस्सा पोस्टर बनकर दीवारों पर उतर आया है।
*जनता की त्रासदी_
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जनता त्रस्त होकर भी मजबूर है। चुनाव में खड़ा हर प्रत्याशी किसी न किसी गुट से जुड़ा होता है, और अंततः वही चुना जाता है जो सबसे ज्यादा वोटों को जातीय आधार पर बांट सके। ऐसे में जनता का विश्वास लगातार टूट रहा है। यही टूटा हुआ विश्वास बैनरों पर व्यंग्य बनकर सामने आ रहा है।
*क्या यही है लोकतंत्र का भविष्य?
*लोकतंत्र की असली ताकत जनता है, लेकिन जब जनता का विश्वास ही टूट जाए, तो लोकतंत्र खोखला हो जाता है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में गांवों का विकास नहीं बल्कि चौमुखी विनाश ही होगा।
*बदलाव की ज़रूरत_
गांव की जनता अब जाग चुकी है। पोस्टर केवल व्यंग्य नहीं, बल्कि चेतावनी हैं। अगर नेताओं ने अब भी सबक नहीं लिया, तो आने वाले चुनाव में उन्हें अपने ही गांव की गलियों में जगह नहीं मिलेगी। जनता अब ऐसे समाज सेवक की तलाश में है, जो जात-पात से ऊपर उठकर गांव को जोड़ने का काम करे, जो सरकारी योजनाओं का पैसा सही जगह खर्च करे और जो केवल चुनाव के वक्त नहीं, बल्कि हर वक्त जनता के बीच खड़ा रहे।

डीआईजी ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत दी साइबर अपराध व हेल्पलाइन की जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
डीआईजी ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए हर छात्रा को सतर्क रहना होगा। सोशल मीडिया पर अनजान लिंक, फर्जी प्रोफाइल और ठगी से बचने की सलाह दी गई।
इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग किया जाए।
कार्यक्रम में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौर, निरीक्षक राजेश यादव तथा विश्वविद्यालय की कई छात्राएं व छात्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर है।
डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा, “महिला सुरक्षा केवल पुलिस का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। बेटियां अगर निडर होकर आगे बढ़ेंगी तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे। हमें हर हाल में यह माहौल बनाना है कि महिलाएं खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी बेहद उपयोगी है और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पाकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। एक छात्रा ने कहा, “अब हमें यह भरोसा है कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकती है। मिशन शक्ति अभियान ने हम सभी को जागरूक और साहसी बनाया है।

वॉइस ऑफ मीडिया की अपील

पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध मौत की हो शीघ्र निष्पक्ष जांच ,

उत्तराखंड (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप, ‘दिल्ली–उत्तराखंड लाइव’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लगातार स्थानीय मुद्दों को उठाते थे। हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि उन्हें पूर्व में धमकी भरे फोन कॉल्स भी आते रहे। ऐसे में उनकी अचानक हुई संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े करती है।
वॉइस ऑफ मीडिया प्रशासन एवं सरकार से मांग करता है कि इस पूरे मामले की शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि पत्रकार सुरक्षा को लेकर समाज में विश्वास कायम हो सके।

वाईस ऑफ मीडिया ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की हैं।

मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी एन. जी. आचार्य के नाम पर रखा गया

चेंबूर के सर्वदलीय नेताओं की मांग रंग लाई

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। चेंबूर के डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी एन.जी. आचार्य के नाम पर किए जाने मांग यहां के सर्वदलीय नेताओं ने की थी । आखिर में एम एम आर डी ए की ओर से मेट्रो 2बी चेंबूर के डायमंड गार्डन स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायण गजानन आचार्य के नाम पर रखा गया। बता दें कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन भी किया गया था। युवा समाजसेवक राजेंद्र नगराले द्वारा चलाए गए इस आंदोलन का यह असर हुआ कि प्रशासन की ओर से आखिर में चेंबूर के डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन का नाम देशभक्त एन जी आचार्य के नाम पर किया गया।

यह भी पढ़ें – हादसे का इंतजार कर रहा है विद्युत विभाग एक वर्ष से टूटा है विद्युत पोल

ज्ञात हो कि इसके लिए हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ सांकेतिक आंदोलन भी किया गया था। अंत में, एमएमआरडीए ने चेंबूरकरों की मांग स्वीकार करते हुए मेट्रो स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायण गजानन आचार्य के नाम पर पट्टिका लगा दी। बताया जाता है कि चेंबूर मेट्रो 2बी और मंडाले का सफल ट्रायल पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में इस स्टेशन के बीच मेट्रो चलेगी।

यह भी पढ़ें – किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया

किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर- शरद कालीन गन्ना बुवाई को लेकर द्वारिकेश चीनी मिल लिमिटेड फरीदपुर द्वारा खेड़ा बझेड़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया।किसानों से गन्ने का रकबा बढ़ाने की अपील की गई।गोष्ठी में गन्ने की अधिक पैदावार करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।किसान गोष्ठी का शुभारंभ गन्ना शोध संस्थान के सहायक प्रवीन कुमार कपिल, चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार चतुर्वेदी, उप महा प्रबंधक दिनेश शर्मा, जोनल मैनेजर प्रवीन नें किया। उन्होंने किसानों को गन्ने की अधिक पैदावार करने के उपाय बताएं। किसानों से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करने का अनुरोध किया। रोग व उपचार के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें – हादसे का इंतजार कर रहा है विद्युत विभाग एक वर्ष से टूटा है विद्युत पोल

कहा किसान सही ढंग से फसल करके 30 प्रतिशत उपज प्राप्त कर सकते हैं। उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने सहित, ट्रेच विधि एसटीपी विधि से नर्सरी तैयार करने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में गन्ने की अधिक पैदावार करने वाले किसान सुरजूपुर के प्रधान प्रवेन्द्र सिंह यादव, मरुआझाला के राधारमण पाठक,संतोष सिंह एवं रुपेश को चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।किसान गोष्ठी में क्षेत्र के पांच सौ से ज्यादा किसानों ने प्रतिभाग कर गन्ने की उन्नतिशील फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आज का इतिहास – 30 सितम्बर

महत्वपूर्ण घटनाएँ

1659 – औरंगजेब ने अपने भाई शहज़ादा शुजा को पराजित किया।

1803 – ब्रिटिश सेना ने भारत में असई की लड़ाई में मराठों को हराया।

1870 – जर्मनी ने फ्रांस के बेज़ान्सन क्षेत्र पर कब्ज़ा किया।

1922 – ब्रिटिश मांडेट के अंतर्गत फ़िलिस्तीन में पहली जनगणना हुई।

1932 – ब्रिटिश सेना ने इराक़ से अपना सैन्य दल वापस बुलाया।

1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

1966 – बोत्सवाना, लेसोथो और बारबाडोस संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1984 – भारत सरकार ने छह प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय कर ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ में शामिल किया।

2004 – पाकिस्तान ने अपना पहला क्रूज़ मिसाइल ‘बाबर’ परीक्षण किया।

जन्म

1870 – जनकवि चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1909 – श्रीमती यशोदाबेन मेहता, जानी-मानी समाज सेविका।

1928 – एलिया कज़ान, ग्रीक-अमेरिकी फिल्म निर्देशक।

1931 – अंगारे शर्मा, हिन्दी साहित्यकार।

1939 – लीला सेठ, भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश।

1954 – अनिल कपूर, बॉलीवुड अभिनेता।

पुण्यतिथि

1955 – जेम्स डीन, अमेरिकी फिल्म अभिनेता (कार दुर्घटना में निधन)।

2001 – नग़ीब महफ़ूज़, नोबेल पुरस्कार विजेता मिस्र के लेखक।

हादसे का इंतजार कर रहा है विद्युत विभाग एक वर्ष से टूटा है विद्युत पोल

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड की क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में बिजली विभाग की अनदेखी द्वारा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बदायूं के हजरतपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक वर्ष से विद्युत पोल का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है। जिसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणो नें कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया विद्युत विभाग हादसे के बाद जागता हैं।शायद इसलिए उसे हादसे का इंतजार है। रामपुर गांव से बदायूं जिले के हजरतपुर जाने के लिए रास्ता निकाला है।अन्य भी काफी गांव पड़ते हैं। सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है। मुख्य मार्ग पर जय सिंह के घर के पास विद्युत पोल लगा है।जिसके ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन निकालीं गई है।एक वर्ष से विद्युत पोल का ऊपरी हिस्सा टूट गया है। जिस कारण कभी भी गंभीर हादसा होने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया वह एक वर्ष से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से एक बार फिर विद्युत पोल ठीक करवाने की मांग की है।

ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि की उठाई मांग

7788 रुपये मासिक मानदेय से भरण-पोषण मुश्किल,आयुक्त को भेजा ज्ञापन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला इकाई महराजगंज ने प्रदेश भर के रोजगार सेवकों के मानदेय को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश आयुक्त ग्राम विकास को ज्ञापन सौंपा है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 7788 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
रोजगार सेवकों ने कहा कि न्यूनतम वेतन के मानक पर उनका मानदेय बेहद कम है। कम आय के चलते रोजगार सेवक अपने परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी गहरा असर पड़ रहा है। संगठन का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण कई रोजगार सेवक मानसिक अवसाद के शिकार हो चुके हैं और कुछ ने तो आत्महत्या तक कर ली है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने मांग किया है कि ग्राम रोजगार सेवकों का मनरेगा के अलावा अन्य कार्यों को भी बढ़ाया जाए तथा मानदेय न्यूनतम वेतन के अनुरूप बढ़ाया जाए और उन्हें अन्य भत्तों की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने ज्ञापन भेज कर मांग किया है कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाया जाए।
ज्ञापन भेजने वाले ग्राम रोजगार सेवकों में रमेश, सचिव इन्द्र विजय, शिवम सहाय,अजय यादव, राजू राव, बंधु मद्धेशिया, राहुल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, मोहनलाल गुप्ता, रईस अहमद, राजेश मद्धेशिया, संगीता पाण्डेय, अनामिका उपाध्याय, प्रवीन त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से रहे ।

इसे भी पढ़ें –यातायात पुलिस का अभियान, 121 वाहन चालानों की कार्रवाई, 4 वाहन सीज