Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 514

तैयारी का जायजा लिया अधिकारी ने

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)गामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने रविवार को निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खंड एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने घाटों पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैरिकेटिंग का कार्य आज रात तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम और आरती मंच हेतु आवश्यक टेंट व सजावट की सामग्री कल तक स्थल पर पहुंचाकर कार्य पूर्ण किया जाए। प्रकाश व्यवस्था का कार्य ठेकेदार द्वारा आज रात तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाढ़ खंड के अधिकारियों को मार्ग में बोरी डालकर मरम्मत कराने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी अधिकारी कैंप लगाकर कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करें ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे सरकार-रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद मे मोंथा तूफान के चलते बेमौसम हुई बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का तत्काल उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश से जनपद में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां खड़ी धान की फसल खेतों में लोटपोट हो गई है, वहीं दूसरी तरफ काट कर छोड़ी गई फसल पर पानी लगा हुआ है। आलू, मटर और सरसों की बुवाई किसानों द्वारा की गई थी अब उसका भी जमाव होना मुश्किल है। अपनी आंखों के सामने धान की तैयार फसल का नुकसान होता देख किसानों का कलेजा फटा जा रहा है। बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। किसान पहले से ही खाद,बीज,कीटनाशक दवाओं एवं बिजली की महंगाई से त्रस्त है। किसानों को खेती में लगी पूंजी डूबने की चिंता सताने लगी है। भाजपा सरकार में प्रकृति की मार झेल रहें किसानों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जनपद में किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सही मूल्यांकन कर प्रशासन पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दे,वही गेहूं की बुवाई के लिए सरकार किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराये अन्यथा समाजवादी युवजन सभा आंदोलन को बाध्य होगी।
बैठक में मुख्यरूप से सूरज कुशवाहा, शिवनाथ यादव, इमरान लारी, देवेश यादव, वसिष्ठ यादव, अनीश कुशवाहा, पवन मिश्रा, जितेश, सन्नी प्रभात, अमरनाथ, रामबृक्ष राजभर, शाकिर अली, नीरज विश्वकर्मा, धन्नू गुप्ता आदि मौजूद रहें।

अखंड भारत के प्रणेता थे सरदार पटेल-भूपेंद्र सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर कार्यालय गरुलपार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान को याद किया। इसी क्रम में औरा चौरी स्थित पार्टी मुख्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा सरदार पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया गया था। श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम से हमें उनकी विरासत को याद करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी एकता और अखंडता की भावना आज भी प्रासंगिक है और हमें इसे अपनाने का प्रयास करना चाहिए। भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की तथा सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति बताया । जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अखंड भारत के निर्माता को भुला दिया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सरदार पटेल का सम्मान भाजपा सरकार कर रही है। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर नगर में आगे भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेकार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर महामंत्री रविशंकर नाथ त्रिपाठी उपाध्यक्ष बजरंगी मणि, अजय सिंह, अटल बरनवाल, विजय लक्ष्मी, संजू सोनी, नगर मंत्री अमन वर्मा, सुशील सिंह, अभिषेक मिश्रा, दीपू यादव, मिडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव बिल्लू, आईटी विभाग संयोजक नागेंद्र गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक श्रीवास्तव, आदित्य मिश्रा, सुशील जायसवाल, राजेश दुबे, बलराम वर्मा, राजन पांडेय, आनन्द श्रीवास्तव, भरत मद्धेशिया, गोलू जायसवाल, अंकित शर्मा, वीरू राजभर, आशीष सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुंबई के अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए टायगर ग्रुप की पहल

अध्यक्ष डॉ. तानाजी भाऊ जाधव के जन्मदिन पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा) मुंबई के अस्पतालों में आए दिन खून की कमी महसूस की जा रही है। जिसके कारण इसी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए टाइगर ग्रुप मुंबई प्रदेश की ओर से एक प्रेरणादायी और जनहितकारी पहल की गई। टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तानाजी भाऊ जाधव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में असल्फा स्थित नालियावाला भानुशाली हॉल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई के विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता कम होने के कारण अस्पतालों को आवश्यक रक्त की आपूर्ति करने में कठिनाई हो रही थी। कई मरीजों को समय पर रक्त न मिलने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, कॉलेजों और संगठनों से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी। इसी सामाजिक आव्हान का प्रतिसाद देते हुए टाइगर ग्रुप ने आगे आकर एक मिसाल कायम की है।
यह शिविर टाइगर ग्रुप मुंबई अध्यक्ष संजय भाऊ खंडागले और समाजसेविका छायाताई खंडागले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं घाटकोपर तालुका अध्यक्ष राहुल पवार और चांदिवली तालुका अध्यक्ष प्रशांत शर्मा के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में सौ से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जिन्हें टाइगर ग्रुप की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन ने अधिक से अधिक युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर टाइगर ग्रुप मुंबई अध्यक्ष संजय भाऊ खंडागले ने कहा,मुंबई में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बन गई है। इसी कारण हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव के जन्मदिन पर अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के साथ यह रक्तदान शिविर आयोजित किया है। प्रत्येक युवा को साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए — यही सच्ची देशसेवा है।सबसे बड़ा दान है रक्तदान।

जी.एम. एकेडमी में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन 6 नवंबर को

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जी.एम. एकेडमी बरहज के प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि, विद्यालय प्रांगण में गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 को ज़ी एम एकेडमी द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे छात्र छात्राये अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि,इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता, नवाचार एवं वैज्ञानिक जिज्ञासा, एवं तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित कर विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत आँजनेय दास महाराज, आश्रम बरहज द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथियों मे राजेश चतुर्वेदी (क्षेत्राधिकारी, बरहज) नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल,
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, तकनिकी ज्ञान एवं रचनात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी।
जी.एम. एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की“विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी हमारे विद्यार्थियों को चिंतनशील बनने, रचनात्मक रूप से कार्य करने और कक्षा से बाहर नई खोज करने का अवसर प्रदान करती है। जी.एम. एकेडमी में हम समग्र विकास को प्रोत्साहित करने में विश्वास रखते हैं, और ऐसेआयोजन हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।”
निदेशिका, डॉ. सम्भावना मिश्रा ने कहा कि“रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपने विचारों को साकार रूप देने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया है, और मुझे विश्वास है कि यह प्रदर्शनी सभी आगंतुकों को प्रेरित करेगी।”
प्रधानाचार्य, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा“यह प्रदर्शनी मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि नवाचार, टीमवर्क और कल्पनाशीलता का उत्सव है। मैं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ और सभी से आग्रह करता हूँ कि वे हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का साक्षी बने।

महराजगंज महोत्सव- 2025 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मेला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया अवलोकन,बाल वैज्ञानिकों के नवाचार की सराहना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)‌। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, महराजगंज के परिसर में महराजगंज महोत्सव-2025 के अंतर्गत तीन दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान की अनोखी पहल विषयक मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन महराजगंज सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मोबाइल प्लेटेरियम, रॉकेट लॉन्चिंग, दूरबीन से दृश्य अवलोकन, तथा कृषि यंत्रों व वैज्ञानिक चमत्कारों से संबंधित प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद भी किया।
उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से बजट में इस क्षेत्र हेतु अधिक धनराशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञान अध्यापक अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जिले के लगभग 50 विद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक रामदास चौधरी, डीआईओएस पी.के. शर्मा, महाविद्यालय के प्रबंधक बलराम भट्ट, शिक्षक गण, बाल वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

मिशन शक्ति के तहत कोपागंज पुलिस ने छात्रों को नए कानूनों की दी जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलमारन व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोपागंज रविन्द्रनाथ राय के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा श्री जगरूप विधि महाविद्यालय इंदारा ने महिला हितों को ध्यान में रखते हुए नए कानून के विषय में छात्र एवं
छात्राओं को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है । वहीं एसआई नीतेश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भर को सशक्त बनाने के लिए मिलन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चला रही है । वहीं एसआई प्रियंका सिंह हेड कास्टेबल निरमा आदि ने भी सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी । वहीं थानाध्यक्ष ने नए आपराधिक कानूनों के तहत भी विद्यार्थियों और नागरिकों को जानकारी दी गई। उन्होंने ने बताया कि हाल ही में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य संहिता का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाना है। इसके अलावा त्वरित न्याय, नागरिक हित में बदलाव, गंभीर अपराधों पर कठोर दंड, पारदर्शी व जवाबदेही , इत्यादि। वही छात्र छात्राओ ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों व नए कानूनों के बारे में जानकारी पाकर काफी उत्साहित थे ।

सिफा पठान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू समाज पार्टी का बड़ा आंदोलन!

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में दिनांक 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे सिफा पठान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
हिंदू समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के अनुसार, सिफा पठान द्वारा लगातार हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले बयान दिए जा रहे हैं, जिनके विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में हिंदू समाज के नागरिक शामिल होंगे।
गौरव गोस्वामी ने कहा है कि जब तक सिफा पठान की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंदू समाज पार्टी की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं से अपील की गई है कि वे इस आंदोलन के कवरेज हेतु दिनांक 3 नवंबर दोपहर 12 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहें।

सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वायु सेना स्टेशन गोरखपुर में 2 नवंबर 2025 को सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वायु योद्धाओं, उनके परिवारों और नागरिकों के बीच सौहार्द, फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह मैराथन परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की वीरता और विरासत को समर्पित थी। आयोजन में तीन श्रेणियों — 5 किमी, 10 किमी और हाफ मैराथन (21 किमी) — में दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एयर कमोडोर प्रशांत, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन गोरखपुर द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों के साथ 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, साहस और अनुशासन की भावना को जीवंत किया। आयोजन ने वायुसेना कर्मियों के अटूट समर्पण और मनोबल के साथ-साथ नागरिकों और वायुसेना परिवारों के बीच मजबूत बंधन को भी प्रदर्शित किया। आयोजन की योजना बेहद सुव्यवस्थित थी। नागरिक प्रशासन ने गोरखपुर की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग दिया। समापन सत्र में एक शानदार पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष तीन पुरुष और महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
21 किमी श्रेणी में महिंदर सिंह ने 01:19 के समय के साथ और अग्निवीर नितिशा ने 02:48 के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता थी, बल्कि एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का उत्सव भी बना, जिसने गोरखपुरवासियों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया।

मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्य बना कागजी, ग्राम पंचायत उमरिया में नहीं लगे एक भी पौधे

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत उमारिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत पौधारोपण कार्य सिर्फ कागजों पर सीमित रह गया है। बारिश के बाद भी ग्राम पंचायत में एक भी पौधा नहीं लगाया गया, जबकि मास्टर रोल में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

ग्राम पंचायत में मौके पर जांच करने पर पाया गया कि मनरेगा योजना के तहत बड़ी संख्या में लेबरों की ऑनलाइन हाजिरी चढ़ाई गई है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों — राजू, घनश्याम पुत्र राम प्रसाद, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, गंगाराम और परमानंद — ने बताया कि पिछले कई दिनों में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है।

प्रधान प्रतिनिधि रफीक अहमद ने बताया कि कुछ दिन पहले रामलीला मैदान, अमृत सरोवर, पंचायत भवन और कब्रिस्तान के पास वृक्षारोपण कराया गया था, लेकिन अब पौधे नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पौधों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी नहीं है, संभवतः मवेशियों ने खा लिया होगा।”

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने नाव दुर्घटना भरथापुर क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण प्रभावित परिवारों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

इस बीच, खण्ड विकास अधिकारी राहुल पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एपीओ अनिल तिवारी ने कहा कि “मामले की जांच कराई जाएगी।” वहीं डीसी मनरेगा से बात करने पर उन्होंने जानकारी करवाने की बात कहकर फोन काट दिया।

गौरतलब है कि योगी सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर चुकी है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान और अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की खुली लूट जारी है, जबकि अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भाजपा नेता विजय प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में निधन

मुख्यमंत्री ने नाव दुर्घटना भरथापुर क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण प्रभावित परिवारों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना

लापता परिवारों के आश्रितों को प्रदान किया आर्थिक सहायता का डेमो चेक

ग्राम को विस्थापित करने की कार्यवाही के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच के तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में बसे ग्राम भरथापुर का हवाई सर्वेक्षण के उपरान्त सिंचाई विभाग कालोनी परिसर में स्थित मोतीपुर विश्राम गृह में 29 अक्टूबर 2025 को देर शाम कौड़ियाला नदी में हुई नाव दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सांसद बहराइच डाॅ आनन्द कुमार गोंड, विधायक बलहा शसरोज सोनकर, नानपारा राम निवास वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा सौरभ व अन्य के साथ दुर्घटना में लापता आठ व्यक्तियों/बच्चों के हिताधिकारियों को चार चार लाख का डेमो चेक तथा प्रभावित 22 परिवारों को अंगवस्त्र, फल की टोकरी तथा सहायता किट प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुरूह ग्राम भरथापुर की स्थिति का जायज़ा लेने तथा दुर्घटना में प्रभावित परिवारों से भेंट करने के उद्देश्य से मैं स्वय आया हूॅ। उन्होंने कहा कि यहां आने के पूर्व मैंने ग्राम भरथापुर का हवाई सर्वेक्षण भी किया है, यह दुखद घटना है। जंगल के बीच में और वह भी रिजर्व फारेस्ट के बीच में भरथापुर गांव बसा हुआ है। जहां पर कुल 118 परिवार रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भाजपा नेता विजय प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में निधन

जिनके पास अपना कोई पक्का मकान नहीं है। क्योंकि वन्य अधिनियम के अन्तर्गत उनको इसकी सुविधा नहीं प्राप्त होती है और इसलिए वहां पर इनका जीवन बहुत ही दुरूह हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त दुख की बात है कि बाज़ार से वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई। जिसमें सवार 22 लोगों में से 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि 01 महिला को अपनी जान गवानी पड़ी तथा लापता हुए आठ लोगों की खोज बीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी। उन्होंने बताया कि एक शव मिलने की सूचना है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल जंगलों केे बीच में है और नदी के उस क्षेत्र में मगरमच्छ एवं अन्य खतरनाक जीव मौजूद हैं। रेस्क्यू कार्य के लिए नौकाएं लगायी गयीं हैं। उन्होंने कहा कि जब जल को रोकने का प्रयास हुआ तो सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ ऊपर आ गये, जिससे स्थिति ओर भी दुरूह हो गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तरफ से आज मैनें लापता पीड़ित परिवारों को चार चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता का सहयोग किया है।

ये भी पढ़ें – बांस बायोचार से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम भरथापुर के 118 परिवारों को विस्थापित करने के लिए शासन द्वारा 21 करोड़ 55 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इन लोगों के लिए कहीं पर उचित ज़मीन की व्यवस्था कर इन परिवारों को बसाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विस्थापित परिवार को 15 लाख रूपये की अनुग्रह राशि के साथ साथ उनकी सम्पत्ति व परिसम्पत्ति का भी उचित मुआवज़ा दिया जायेगा। जिसके लिए राजस्व विभाग द्वारा आंकलित भूमि सम्पत्ति का मूल्य एक करोड़ पचपन लाख, लोक निर्माण विभाग द्वारा आंकलित परिसम्पत्तियों का मूल्य एक करोड़ 88 लाख, वन विभाग द्वारा आंकलित निजी वृक्ष सम्पत्ति का मूल्य चार लाख 15 हजार तथा अनुग्रह राशि के रूप रू. 17 करोड़ 70 लाख इस प्रकार कुल 21 करोड़ 55 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि अगले एक महीने के अन्दर विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके लिए सरकारी ज़मीन अथवा आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए अतिरिक्त पैसा शासन से मांग कर जमीन की व्यवस्था की जाय। जहां पर भरथापुर के नाम से कालोनी बनायी जा सके। मुख्यमंत्री ने भरथापुर वासियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालोनी में शौचालय, गाय, भैंस बांधने की व्यवस्था एक ही जगह की जाय और वहां आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधायें भी प्रदान की जायें। जहां पर यह परिवार सुरक्षित रह सकें और इन्हे किसी प्रकार का कोई भय न रहे। उन्होंने कहा कि मैने हवाई सर्वे में भी देखा है कि वहां पर जीवन खतरनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दुखद की इस घड़ी में आपके साथ है और हर प्रकार का सहयोग आप सभी पीड़ित जनों को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई अन्य वन्य गांव या कोई भी ऐसी जगह जो घने जंगलों के बीच में है और वहां पर लोग रहने को मजबूर हैं, उनको भी तत्काल विस्थापित करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिससे उनकी आने वाली पीढ़ीयां सुरक्षित तौर से अपना जीवनयापन कर सकें। मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि दुखद की इस घड़ी में सरकार और हमारे सभी जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन आपके साथ हे।
इस अवसर पर आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

भाजपा नेता विजय प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में निधन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सोनराईच गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई अजय कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू (48) की शनिवार की देर शाम अपने घर से बड़हलगंज जाते समय रास्ते में पकड़ी ताल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके साथ बाइक चला रहे लारपुर निवासी राजकांत सिंह भी घायल हो गए जिनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में हो रहा है। उनका अंतिम संस्कार रविवार देर शाम दोहरीघाट में किया जाएगा अभी उनकी अंतिम यात्रा हजारों के भारी भीड़ में गमजदा माहौल में घर से निकल चुकी है।

बांस बायोचार से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार

अंतरराष्ट्रीय डिजिटल पब्लिकेशन संस्था ASCE अमेरिका ने शोध-पत्र चयनित कर प्रकाशित किया है जो भारत के लिए गौरव का क्षण है

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के रामकोला बिकास खण्ड के गांव सिधावें पठान पट्टी निवासी भगवन्त यादव के सुपुत्र शैलेष कुमार यादव आईआईटी पटना भूविज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण पर शोध कर रहे हैं जिनका शोध कार्य अंतिम चरण में है बताते चलें कि इनका अमेरिकन सोसायटी सिविल इंजीनियरिंग की अंतर्राष्ट्रीय पब्लिकेशन डिजिटल संस्था ASCE ने इनका शोध चयनित कर प्रकाशित किया है जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के शोधकर्ताओं ने बांस बायोचार के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक नया अध्ययन किया है।जो विश्व स्तरीय अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय संस्था ASCE ने चयनित किया है और इस अध्ययन में पाया गया है कि बांस बायोचार मिट्टी की जल-धारण क्षमता को बढ़ा सकता है, जिससे यह लैंडफिल कवर में प्राकृतिक मिट्टी को संशोधित करने के लिए उपयुक्त हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि बांस बायोचार मिट्टी की संपीड़नशीलता और हाइड्रोलिक कंडक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकता है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ मैटेरियल्स इन सिविल इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है।

आईआईटी पटना के शोधकर्ता शैलेश कुमार यादव और रामकृष्ण बाग ने इस अध्ययन को अंजाम दिया है। उन्हें उम्मीद है कि उनके इस अध्ययन से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने और लैंडफिल कवर के डिजाइन में सुधार करने में मदद मिलेगी।
इसकी जानकारी दूरभाष पर परिवार जनों को शैलेष कुमार यादव ने दी जिससे माता पिता परिवार और गांव में खुशी की लहर है
बांस बायोचार के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने का शोध विभिन्न देशों में सफल हो सकता है, खासकर उन देशों में जहां:

  1. उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु: बांस की खेती आम है और बायोचार के उत्पादन के लिए उपयुक्त है।
  2. मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता: जहां मिट्टी की गुणवत्ता खराब है और जल-धारण क्षमता कम है।
  3. लैंडफिल कवर और अपशिष्ट प्रबंधन: जहां लैंडफिल कवर और अपशिष्ट प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है।

ऐसे देशों में शामिल हो सकते हैं:

  1. भारत: बांस की विविधता और व्यापक खेती के कारण।
  2. चीन: बांस की खेती और बायोचार के उपयोग में अग्रणी।
  3. दक्षिण पूर्व एशिया: इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड जैसे देशों में बांस की खेती आम है।
  4. अफ्रीका: कुछ अफ्रीकी देशों में बांस की खेती और बायोचार के उपयोग की संभावना है।
  5. लैटिन अमेरिका: ब्राजील, मेक्सिको जैसे देशों में बांस की खेती और बायोचार के उपयोग की संभावना है।

यह शोध उन देशों में अधिक प्रभावी हो सकता है जहां बांस की खेती और बायोचार के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

एम्स थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ मे दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

देशी तमंचा कारतूस और पिकअप वाहन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना एम्स क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी को गोली लगी, जबकि पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, थाना एम्स के नेतृत्व में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 01/02 नवंबर 2025 की रात थाना एम्स पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि कुछ अपराधी पिकअप वाहन से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बुढ़िया माता मंदिर रोड पर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद जैसे ही पिकअप वाहन पहुंचा, उसमें सवार अपराधियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जवाहिर यादव पुत्र दुखी यादव निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर को गोली लगी। वहीं दूसरा आरोपी रामू यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी दवनहा थाना धनहा, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों के खिलाफ थाना एम्स में मु.अ.सं. 446/2025 धारा 310(4) BNS और मु.अ.सं. 447/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी जवाहिर यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 28 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामले शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त इलाके में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे और उनकी गिरफ्तारी से अपराध पर अंकुश लगेगा। घायल अभियुक्त का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के लगातार अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त करना है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, वार्डवासियों में खुशी की लहर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के वार्ड संख्या 17 नंदना उत्तरी पश्चिमी में रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। यह कार्य 15वीं वित्त आयोग 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत परियोजना के तहत पूरा किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सीसी रोड निर्माण कार्य सावित्री राय के मकान से शिवचरण कुशवाहा के मकान तक किया गया है, जिसमें नाली रिपेयर व स्लैब निर्माण कार्य भी शामिल है। इस परियोजना की कुल लागत ₹8,88,000 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें – 25 हजार का इनामिया अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोपागंज पुलिस की बड़ी सफलता

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामसुंदर जायसवाल, अवर अभियंता, निर्माण लिपिक, जलकल प्रभारी, तथा नगर पालिका के नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्ड के नागरिकों ने इस विकास कार्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें लंबे समय से चली आ रही सड़क और नाली की समस्या से राहत मिलेगी।

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें – लेखक गाँव : शब्दों की साधना और सृजन का हिमालय