Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 307

माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माली विकास कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भृगु आश्रम स्थित साहनी मैरेज हाल में समाज सुधारिका एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत, महिला अशिक्षा और भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। शिक्षा को उन्होंने समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया।

वक्ताओं ने कहा कि बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में माता सावित्री बाई फुले का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और महिलाओं तथा वंचित वर्गों को आत्मसम्मान और समानता के साथ जीने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें – घुघली में सड़क किनारे अवैध टैक्सी स्टैंड का आतंक, मनमानी वसूली से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि वर्तमान समय में माता सावित्री बाई फुले के विचार और संघर्ष पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक शिक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। माली विकास कल्याण सेवा समिति ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

घुघली में सड़क किनारे अवैध टैक्सी स्टैंड का आतंक, मनमानी वसूली से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली क्षेत्र में सड़क के किनारे संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और मनमानी वसूली का बड़ा केंद्र बन गया है। निर्धारित टैक्सी स्टैंड उपलब्ध होने के बावजूद वाहन चालक मुख्य सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर यात्रियों से जबरन अधिक किराया वसूल रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का आरोप है कि टैक्सी संचालक न तो परिवहन नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही किसी प्रकार की किराया सूची प्रदर्शित की जा रही है। यात्रियों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि बैठने, छाया, ठहराव और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह गायब हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है, जो कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

नियत टैक्सी स्टैंड होते हुए भी उसका उपयोग न किया जाना प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े करता है। सड़क किनारे अवैध स्टैंड के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों को भी असुविधा होती है। इसके बावजूद यातायात पुलिस, नगर प्रशासन और परिवहन विभाग की चुप्पी कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रही है।

ये भी पढ़ें – जंगलों में निर्णायक वार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

जनता ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाएं, सभी टैक्सी संचालन को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करें, मनमानी वसूली पर सख्त नियंत्रण लगाएं और यात्रियों के लिए सुरक्षित व सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो घुघली में सड़क किनारे संचालित यह अवैध टैक्सी स्टैंड न केवल यातायात व्यवस्था को पंगु करेगा, बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई धमाके, आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान; अमेरिकी हमले की आशंका

जंगलों में निर्णायक वार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, सुकमा में 10 से अधिक और बीजापुर में 2 नक्सली ढेर

सुकमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अभी भी जारी है और अंतिम आंकड़े अभियान समाप्त होने के बाद साझा किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – घूमन्तु जिंदगी और पेट के लिए रोजगार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुकमा के दुर्गम जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए निर्णायक कार्रवाई की। क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें – लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं दूसरी ओर, बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में भी सुरक्षाबलों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने मुठभेड़ में दो सशस्त्र नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के करीब पांच बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही। मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – नदी के किनारे पड़े कूड़े कबाड़े मे पूजा पाठ करने पर मजबूर श्रद्धांलु

गौरतलब है कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 285 नक्सलियों को ढेर किया था, जो नक्सलवाद के खिलाफ सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सख्त रणनीति को दर्शाता है। मौजूदा कार्रवाई को इसी निरंतर अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई धमाके, आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान; अमेरिकी हमले की आशंका

कराकस (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के तेज धमाकों से दहल उठी। शहर के कई इलाकों में अचानक जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इसके साथ ही आसमान में नीची उड़ान भरते लड़ाकू विमानों की आवाजें भी लोगों ने सुनीं, जिससे संभावित हवाई हमले की आशंका जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी (Associated Press) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT सुबह 6 बजे) कम से कम सात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। धमाकों की गूंज दूर-दराज के इलाकों तक महसूस की गई।

धमाकों से मचा हड़कंप, लोग घरों से बाहर निकले

धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। हालांकि, अब तक धमाकों के कारण और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ईरान स्थित मीडिया संस्थान Tehran Times और संघर्ष पर नजर रखने वाले अकाउंट Clash Report ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं, जिनमें कथित तौर पर हवाई हमलों और लड़ाकू विमानों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच बढ़ी आशंका

कराकस में धमाकों की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना का एक टास्क फोर्स तैनात कर चुके हैं और वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी व हवाई हमलों की संभावना भी जता चुके हैं।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। ट्रंप ने बीते सोमवार को दावा किया था कि अमेरिकी बलों ने कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डॉकिंग एरिया को नष्ट कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की या CIA ने, और न ही सटीक स्थान की जानकारी दी गई।

फिलहाल वेनेजुएला सरकार की ओर से धमाकों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब कराकस की स्थिति और अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों पर टिकी हुई हैं।

बुलंदशहर में मानवता शर्मसार: 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बुलंदशहर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गांव में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में किराए पर रह रहे दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के इरादे से आरोपियों ने बच्ची के शव को छत से नीचे खेत में फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद निवासी एक श्रमिक की छह वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से दो अन्य किराएदार युवक मौजूद थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। बच्ची को अकेला पाकर उन्होंने जघन्य वारदात को अंजाम दिया। विरोध और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और मामले को हादसा दिखाने के लिए शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा-भतीजी घायल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू, निवासी भगवानपुर, थाना रहरा बाजार, जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप, निवासी गोला गोरखनाथ, थाना कोतवाली, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती सूचना बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की थी, लेकिन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और किराएदारों के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

बलूचिस्तान में चीनी सेना की आशंका, भारत के लिए क्यों है बड़ा खतरा?

चीन की नजर बलूचिस्तान पर? मीर यार बलोच की चेतावनी से बढ़ी भारत की रणनीतिक चिंता

सांकेतिक

इस्लामाबाद /नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। बलूच नेता मीर यार बलोच द्वारा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखे गए एक खुले पत्र ने दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। पत्र में मीर यार बलोच ने आशंका जताई है कि यदि हालात यूं ही बने रहे तो आने वाले कुछ महीनों में चीन बलूचिस्तान में अपनी सैन्य टुकड़ियां तैनात कर सकता है, जो न सिर्फ बलोच जनता बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा होगा।

ये भी पढ़ें – ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर: ट्रंप की धमकी पर भड़के ईरानी विदेश मंत्री, बोले— “हमारी सेनाओं को पता है कहां हमला करना है”

मीर यार बलोच ने साफ शब्दों में कहा है कि छह करोड़ बलोच लोगों की सहमति के बिना बलूचिस्तान की धरती पर चीनी सेना की मौजूदगी एक अकल्पनीय चुनौती बन सकती है। उनका तर्क है कि पाकिस्तान पहले से ही बलूच आंदोलन को दबाने के लिए सैन्य दमन का रास्ता अपनाता रहा है और यदि चीन भी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुआ, तो यह संघर्ष और असमान हो जाएगा।
भू-रणनीतिक दृष्टि से बलूचिस्तान बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। इसके उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, पश्चिम में ईरान और दक्षिण में अरब सागर स्थित है। यही नहीं, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिसका भारत पहले से विरोध करता रहा है क्योंकि यह परियोजना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर निकलती है।

ये भी पढ़ें – संगम तट पर आस्था का महासंगम: माघ मेला शुरू, पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इतिहास पर नजर डालें तो 1948 तक बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राजशाही के रूप में अस्तित्व में था और ब्रिटिश भारत का हिस्सा नहीं था। मार्च 1948 में पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जे के बाद से ही बलोच समाज लगातार प्रतिरोध करता आ रहा है। बीते 75 वर्षों में हजारों बलोच नागरिकों के मारे जाने के आरोप पाकिस्तानी सेना पर लगते रहे हैं।
मीर यार बलोच ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत सरकार की सराहना भी की और कहा कि भारत और बलूचिस्तान दोनों के सामने खतरे वास्तविक हैं, इसलिए संबंध भी केवल नैतिक समर्थन तक सीमित न रहकर ठोस रणनीति पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नई दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास खोलने की मांग भी की थी।

ये भी पढ़ें – निंदा से डरे बिना काम करते रहना चाहिए: सावित्रीबाई फुले

मई 2025 में मीर यार बलोच द्वारा पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा और संयुक्त राष्ट्र से मान्यता की अपील ने इस मुद्दे को और वैश्विक बना दिया है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि भारत इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है।

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा-भतीजी घायल

गड़ेर (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार की शाम परसियां अजमेर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में खुखुंदू थाना क्षेत्र के लाला बरडीहा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजा और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाला बरडीहा निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुदामा प्रसाद अपनी बाइक से करमटार स्थित बहन सुनीता पत्नी राधेश्याम के घर गए थे। शाम करीब सात बजे वह बहन की बेटी मुस्कान और बेटे विशाल को साथ लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे परसियां अजमेर ब्रह्मस्थान के पास पहुंचे, तभी देवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अनिल कुमार, मुस्कान और विशाल तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

ये भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

अनिल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अंगीरा देवी सदमे में बेहोश होकर गिर पड़ीं, जबकि मां और बहनों—आशा, सुनीता व राजकुमारी—का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अनिल की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो वर्षीय पुत्री अनन्या है।

इस संबंध में भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

देवरिया मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लगी एक लिफ्ट पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को सीढ़ियों या अन्य लिफ्टों का सहारा लेकर ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मजबूरी बन गया है।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग में कुल तीन लिफ्टें स्थापित हैं। इनमें से एक लिफ्ट भवन के आगे की ओर जबकि दो लिफ्टें पीछे की ओर लगी हैं। पीछे की ओर लगी लिफ्टों में से एक चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। वर्तमान में आगे की ओर लगी लिफ्ट तीन दिनों से बंद पड़ी है, जिसके चलते मरीजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें – ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने जल्द से जल्द लिफ्ट दुरुस्त कराने की मांग की है।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्र ने बताया कि लिफ्ट को ठीक कराने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिफ्ट को शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

रिसिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करते समय हुए इस हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुरा निवासी अरमान (13) शुक्रवार को साइकिल से रेलवे स्टेशन चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे मार्ग स्थित मौरंग-गिट्टी की दुकान के सामने पहुंचा, तभी चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे की ओर बैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रॉली की ठोकर लगने से अरमान साइकिल से गिर पड़ा और ट्रॉली का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करुणाकर पांडे और चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें – पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक धान लादने के लिए वाहन को बैक कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की लापरवाही और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें – काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

पूर्वी दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।

ये भी पढ़ें – काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

स्वस्थ विचारों का आदान प्रदान

0

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

स्वस्थ विचारों का आदान प्रदान,
ज्ञान और बुद्धि से आगे बढ़ता है,
तर्कहीन वार्तालाप अज्ञानता एवं
अहंकार जैसे दुर्गुण पैदा करता है।

किसी की सरलता व सीधापन को
लोग उसकी कमजोरी मान लेते हैं,
पर सीधापन जल के जैसा होता है,
जो अपने बहाव से चट्टानें तोड़ देता है।

मानव का सीधापन और सरलता
तो उसका अच्छा संस्कार होता है,
जिनके बल पर व सिद्धांत पर चल
इंसान इंसानियत का पोषक होता है।

भारतवासी देश प्रेम में संस्कृत का
अध्ययन करने की पैरवी करते हैं,
परंतु अपने बच्चों को अंग्रेज़ी के
माध्यम से देश विदेश में पढ़ाते हैं।

क्या इसमें कोई बुराई है यदि है,
तो इसमें ऐसा ग़लत सही क्या है,
जिसको जो पढ़ना है, पढ़े व बढ़े,
हर भाषा का ज्ञान संस्कार देता है।

मीठे फल अच्छे पेड़ों में लगते हैं,
कड़वे फल अच्छे बुरे सभी में लगते हैं,
भाषा की अच्छाई सुसंस्कार देती है,
तीखी भाषा सारे संस्कार बदल देती है।

मानव प्रवृत्ति भी अच्छे बुरे पेड़ों जैसी
ही सुसंस्कार कुसंस्कार दोनो देती है,
जिसके हृदय में जैसी भावना होती,
उसकी कृति भी संस्कारों पर निर्भर होती।

संस्कारों की परिभाषा दो बातों से
प्रायः इस दुनिया में परखी जाती है,
आपका धैर्य, जब आप निर्धन हों,
आदित्य ‘रवैया’ जब आप धनी हों।

काली मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में डीएम, चेयरमैन व महामंडलेश्वर ने की पूजा-अर्चना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कस्तूरबा इंटर कॉलेज के समीप बसियवां स्थित मां काली मंदिर में आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी तथा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अलका सिंह ने विधिवत मां काली की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय मोहल्लेवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, महामंडलेश्वर और नगर पालिका चेयरमैन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने बताया कि किन्नर समाज के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर डीएम दिव्या मित्तल ने डीपीएमयू को पत्र जारी किया। इसके बाद डीपीएमयू द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक को लक्ष्य आवंटन हेतु पत्र भेजा गया है, जिससे किन्नर समाज को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम की आयोजक एवं अमितांश स्किल डेवलपमेंट की संचालक क्षमा कपूर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंदिर पुजारी मनोज, सभासद जावेद आलम, अमित श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, सूरज जायसवाल, प्रह्लाद वर्मा, राजेश रावत, गोपाल पाल, नवनाथ गुप्ता, गुलाब राजभर, लालजी कुशवाहा, अजय कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी परीक्षा स्कीम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्रों को किया सचेत

देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 372 लोगों और 205 वाहनों की हुई जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शुक्रवार को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, सुरक्षा का भरोसा

अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर

चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी चलने वाले वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी परीक्षा स्कीम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्रों को किया सचेत

मित्र पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

अभियान का मुख्य उद्देश्य मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना और छोटे विवादों का त्वरित समाधान करना रहा। पुलिस द्वारा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने पर नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।

17 स्थानों पर चेकिंग, सैकड़ों की जांच

जनपदीय पुलिस ने जिले के 17 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 372 व्यक्तियों और 205 वाहनों की जांच की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी परीक्षा स्कीम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने छात्रों को किया सचेत

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने हाल ही में कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी समय चक्र (परीक्षा स्कीम) वायरल किए जाने का संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी को सचेत करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दिनांक 09 जनवरी 2026 से आरंभ होंगी और इस तिथि में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

उन्होंने सभी प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और छात्रों से अपील की है कि वे भ्रामक संदेशों और शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं और परीक्षा की वास्तविक तिथि के संबंध में केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

महाराजगंज के रेल मानचित्र में बड़ा बदलाव, केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के रेल मानचित्र पर जल्द ही एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। जिला मुख्यालय से सटे केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास एक बड़ा और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस प्रस्तावित स्टेशन का विकास आधुनिक मानकों और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जिससे न केवल रेल यातायात सुगम होगा बल्कि जिले के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

नई रेल लाइन से जुड़ेगा महराजगंज

प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन प्रस्तावित है। यह रेल परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

तीन पैसेंजर प्लेटफार्म की सुविधा

नई रेल लाइन के तहत केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन आधुनिक पैसेंजर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। स्टेशन के निर्माण के बाद एक साथ कई ट्रेनों का ठहराव और संचालन संभव हो सकेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – महाराजगंज में फर्जी अस्पतालों का जाल, अवैध इलाज से मरीजों की जान जोखिम में

मालवाहक प्लेटफार्म से व्यापार को बढ़ावा

स्टेशन परिसर में मालवाहक ट्रेनों के लिए अलग प्लेटफार्म का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। अलग माल प्लेटफार्म बनने से कृषि उपज, खाद्यान्न, उर्वरक, निर्माण सामग्री और औद्योगिक सामानों का परिवहन अधिक सुगम और तेज होगा।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

रेलवे स्टेशन के निर्माण से किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे जिले में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और महराजगंज के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें – 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री आभार यात्रा