बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी अपने समाजवादी कार्यकर्ताओ के साथ बरहज विधानसभा क्षेत्र के रमनजरार,टड़वा टोला, सिरसा खाड़,कुइचर आदि गाँवो में जनसम्पर्क व चौपाल के द्वारा किसान, मजदूर, बेरोजगार व गरीब जनता से सीधा सम्पर्क कर उनकी समस्याओ को करीब से जाना,लोगो से समस्याओ को सुनते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। चौधरी ने जनता को सम्बोधित कर कहा कि भाजपा सरकार की दुर्व्यवस्था के कारण देश व प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।वही महंगाई व बेरोजगारी ने आमजनता की कमर तोड़ कर रख दी है जबकि सपा सरकार में पूरा प्रदेश खुशहाल व विकास के पथ पर अग्रसर था। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किसान, मजदूर बेरोजगार व गरीब जनता के लिए जो कार्य किये गए थे उन्हें याद कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाये। इस दौरान अमरजीत यादव,शिबू पाण्डेय, भगवान खरवार, रंजीत मिश्रा,राममिलन चौहान, सकलदेव मौर्या, बलवंत तिवारी,अजय मल्ल,चंदेव राम भारतीय,रामलोटन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बरहज विधानसभा क्षेत्र के तेलिया कलां,मइल, सोनबरसा,वआदि गांवों में जनसम्पर्क कर आमलोगों का हाल जाना।उन्होंने आमजनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर मोड़ पर आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करूँगी और सुख दुःख में उनके साथ खड़ी रहूँगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसे जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है।यह किसी भी वस्तु का मूल्य बढ़ाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही विकास के पहिये को पटरी पर लाने का काम किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से – पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल खालिक, हरेराम चौधरी, अनवर मंसूरी, अंगेश यादव,रामेश्वर यादव, आसिफ अली, जावेद अख्तर,लवकुश सोनकर, गजानन्द विश्वकर्मा, विवेक कुमार यादव, छेदी मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
रोहनियां/वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते शुक्रवार को करसड़ा मुसहर बस्ती से उजाड़े गए बाशिंदो से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को पीड़ितों के बस्ती पहुंचकर मुलाकात की और आपबीती सुना। पीड़ितों ने कहा कि तहसीलदार मीनाक्षी पांडेय ने पुलिस को साथ लेकर बिना पुनर्वासन, व्यवस्थापन किए उनको बस्ती से उजाड़ दिया। कहा कि हमको इंसाफ दिलाया जाए। यहाँ से उजाड़े गए लोगों के साथ दलित फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि अनिल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बैठक कर पीड़ित परिवारों ने फ़ाउंडेशन के माध्यम से एक ज्ञापन डीएम कौशल राज शर्मा, राष्ट्रीय मानवाधिकार, एससी-एसटी आयोग को देने पर सहमत होकर इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि वह 15-20 वर्षों से तहसील राजातालाब ग्राम करसड़ा गांव में रहते थे। हम सबका जिस जमीन पर घर बना था, उसका बकायदा सट्टा इकरारनामा हुआ है। हम यहां बहुत लंबे समय से रह रहे हैं। सामाजिक संस्था की पहल पर हमें बिजली का कनेक्शन दिया गया और अन्य सुविधाएं मिली है। करसड़ा गांव के प्रधान, स्थानीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और भूमाफिया हम वनवासियों को कमजोर समझ कर बेघर कर दिए हैं। आरोप है मकानों पर बुल्डोज़र चलवा दिया और सारा सामान उठा कर बाढग्रस्त क्षेत्र में फेंक दिए। और हमको ज़मीन बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में आवंटन करके यहाँ रहने को कहा गया हैं। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवारों ने शनिवार को बस्ती में पहुँचे एसडीएम और एडीएम प्रशासन से पत्रक सौंपकर गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ ना सिर्फ कानूनी कार्यवाही की जाए बल्कि हमें हमारे आवास और जमीन वापस दिलाई जाए। इस मौके पर अनिल कुमार, राजकुमार गुप्ता, अनूप श्रमिक, बीरभद्र सिंह, धीरेंद्र गिरी सहित पीड़ित लोग भी मौजूद रह।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 01 जनवरी 2021 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2021 से संचालित हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम का मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय, नानपारा में स्वीप से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नानपारा, तहसीलदार नानपारा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ परमानंद पाण्डेय एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्वीप नोडल डॉक्टर दीनबंधु शुक्ल उपस्थित रहे। इस अवसर पर 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वाले छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु फार्म 6 का वितरण भी किया गया। उप जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि भय मुक्त होकर स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष मतदान करें। डॉ दीनबंधु शुक्ल ने कहा की शत-प्रतिशत मतदान करके हम एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का निर्वाचन कर सकते हैं और लोकतंत्र तभी मजबूती से स्थापित होगा ।तहसीलदार नानपारा ने फार्म 6 फार्म 7 तथा फार्म 8 के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ परमानंद पांडे ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज में ठाकुर हुकुम सिंह इण्टर कालेज में उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल के नेतृत्व में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुभारम्भ कर मतदाता पंजीकरण कराने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य सचिव उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उद्यान विभाग, बहराइच द्वारा बाजार हस्तक्षेप योजनान्तर्गत प्याज एवं टमाटर के बाजार भाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से परशुराम चौराहा प्याज बिक्रय केन्द्र का जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनमानस को जिलाधिकारी द्वारा रू0-30 प्रति किग्रा0 प्याज एवं रू0-45 प्रति किग्रा0 टमाटर बिक्रय की शुरूआत की गयी। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप उद्यान विभाग, द्वारा उ0प्र0 राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) के सहयोग से औद्यानिक विपणन सहकारी समिति, चांदपारा, विकासखण्ड-महसी द्वारा इस केन्द्र का संचालन बाजार भाव नियत्रित तक उद्यान विभाग व कृषि उत्पादन मण्डी समिति, बहराइच के सौजन्य से संचाालित रहेगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उनके द्वारा सब्जी के अतिरिक्त अन्य खाद्यानों के खुदरा बाजार भाव को नियंत्रित करने के लिए जनपद स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी आर0एम0ओ0 तथा सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति की एक समिति बनाई गयी है जो बाजार का सर्वेक्षण कर इस बात का पता लगाएगी कि कहीं थोक व खुदरा मूल्य में व्यापारियों द्वारा बहुत अन्तर से शाकभाजी एवं खाद्यान की बिक्री ऊॅंचे दर पर नहीं की जा रही है। यदि किसी व्यापारी द्वारा इस तरह से खुदरा मूल्य बढ़ोत्तरी करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोरतम् कार्यवाही की जायेगी। उद्यान विभाग का बाजार हस्तक्षेप योनजान्तर्गत विक्रय केन्द्र खोलकर प्याज व टमाटर बिना आय-व्यय के विक्रय किया जाना एक सराहनीय कार्य है। उद्यान विभाग बहराइच द्वारा जनपद में 03 प्याज/टमाटर विक्रय केन्द्र्र, कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, (परिसर) बहराइच, जिलाधिकारी आवास के सामाने चौराहे पर आपदा कार्यालय के बगल तथा राजकीय स्वर्ण जयन्ती पार्क, बभनी, रिसिया मोड़ पर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ गंगवार, आई0ए0एस0, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0 वर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) दीपावली के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बहराइच के तत्वाधान में राजकीय बालिका इण्टर कालेज (गेंदघर) मैदान में आयोजित दीपावली मेला में रविवार को देर शाम आयोजित कवि सम्मेलन में जनपद के नामचीन कवियों एवं शायरों अमर सिंह विसेन, योगेन्द्र योगी, प्रमोद साधक, रईस सिद्दीकी, प्रतिभा मिश्रा, देशराज सिंह आज़ाद व संतोष कुमार सिंह द्वारा काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। कवि सम्मेलन का संचालन साहित्यकार/कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया। जबकि दीपिका पाण्डेय, ज़ैनब, अनुराग मिश्रा, शिवम पाण्डेय, फलक व शिव कुमार ने सरदार भाई पटेल व्याखयान प्रस्तुत किया। संविलियन प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर की छात्र-छात्राओं द्वारा ‘‘देश है पुकारता, पुकारती मॉ भारती’’ सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया। न.पा.परि. बहराइच सेनेट्री निरीक्षक अवनीश दुबे सहित अन्य लोगों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्लाक फखरपुर ढोंगाही बटुरहा के कक्षा 07 के छात्र सुफियान द्वारा कबाड़ से तैयार किये कृषि यन्त्रों का स्टाल रहा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड, महामण्डलेश्वर रवि गिरी महाराज, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अधिकारियों के साथ स्टाल का निरीक्षण कर बच्चे की मेधा की सराहना की गयी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व कवियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी व अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।
गोरखपुर पादरी बाजार।(राष्ट्र की परम्परा )प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की नवीन शाखा खरैयापोखर बशारतपुर में दीपोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।उक्त अवसर पर गोरखपुर महापौर सीताराम जायसवाल जी ने संस्था की तरफ से बनाई गई चैतन्य लक्ष्मी की आरती एवं दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सेवाकेंद्र संचालिका पारुल बहन ने दीपावली का आध्यात्मिक बताते हुए कहा कि,मिट्टी के शरीर रूपी दीये में जब हम ज्ञान के घृत द्वारा आत्मज्योति जागृत कर अज्ञानता के अंधकार का विनाश करेंगे तथा देहभान से उत्पन्न विकारों रूपी रावण को खत्म करेंगे,तभी घर-घर में रामराज्य आएगा तथा सच्चे अर्थों में दीपावली होगी। इस अवसर पर महापौर को संस्था की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महापौर ने भी ब्रह्मकुमारीज द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा व जन -जन में राजयोग के अभ्यास द्वारा संस्कार परिवर्तन के कार्य की सराहना की एवं संस्था के मुख्यालय माउंट आबू के अपने सुखद अनुभवो को साझा किया। तपश्चात सबने ब्रह्मभोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था की तरफ से बेला दीदी,मनोज बहन, सोनी बहन,पूजा बहन, हनी बहन,नारायण भाई,अजीत भाई,सीपी गर्ग भाई,रामेश्वर भाई, प्रणय भाई इत्यादि मुख्य रूप से सम्मलित हुए।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)लायंस क्लब बहराइच सिटी व आशा विंग द्वारा रविवार को संयुक्त अधिष्ठापन समारोह व दीपावली उत्सव का कार्यक्रम शहर के विनायक रिसॉर्ट में आयोजित हुआ।समारोह को संबोधित करते हुए लायन्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व मुख्यातिथि लायन बृजेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि लायंस के साथ ही लायनेस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए लायनेस की क्षमता को समझाया।उन्होंने कहा कि लायनेस संगठन विकास के माध्यम से क्लब को ऊंचाइयों पर पहुँचाएगी।शहरवासियों का सहयोग सदैव रहा है।उन्होंने आगे कहा कि लायंस और लायनेस सेवा रथ के दो पहिये है प्रशासन के साथ मिल जुलकर चलेंगे तो सेवा की मंजिल प्राप्त होगी।स्वीकृत उदबोधन में लायन डा. आर. के. अग्रवाल ने कहा कि आप सभी के सहयोग से लायन्स क्लब सेवा के क्षेत्र में स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ ही पीड़ित मानव सेवा के ठोस कार्य और गतिशीलता के साथ आगे बढ़ रहा है।समारोह में जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अनिल मातानहेलिया,सचिव लायन मनीष पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष लायन दिनेश मंडोलीवाल तथा लायंस क्लब बहराइच आशा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रियंका सिंह, सचिव लायन मनीषा खन्ना एवं कोषाध्यक्ष लायन सुनीता अग्रवाल को लायन जे एस होरा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई तथा नए सदस्यों को कार्यभार वितरित किया।कार्यक्रम में क्लब द्वारा नई एम्बुलेन्स को आम जनमानस को सौंपते हुए उसका लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम आयोजन के इंस्टालेशन चेयरपर्सन लॉयन श्याम करण टेकड़ीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में लखनऊ, बलरामपुर, गोण्डा से पधारे लायन्स साथियों की मौजूदगी में इंटरनेशनल द्वारा प्रदत्त लायन पिन को मुख्य अतिथि द्वारा नानपारा क्लब के साथ ही लायन्स क्लब बहराइच एवं लायनेस क्लब आशा को सौंपा गया।कार्यक्रम में आई0एम0 एम0 डि0 गवर्नर कमल शेखर , गुरुनाम सिंह, के0एस0 लूथरा व लायन तजेंद्र पाल सिंह की गरिमामयी मौजूदगी में हुए सफल आयोजन के लिए कंट्रोलर लॉयन सन्तोष अग्रवाल, लॉयन अजय अग्रवाल को पिन लगाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर आर्केस्ट्रा,बेस्ट कपल ड्रेस,बच्चों के लिए गेम्स का बेहतर प्रबन्ध किया गया था।कार्यक्रम के अन्त में क्लब मेम्बरों ने जमकर आतिशबाजी की और मिट्टी के दिये जलाकर दीपावली मनाई गयी।इस अवसर पर मास्टर ऑफ सेरेमनी लॉयन आदर्श अग्रवाल,लॉयन अमित टण्डन लॉयन मनीषा अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।स्थापना समारोह में सांसद अक्षयवर लाल गोंड,लायन एसपी ग्रामीण अशोक कुमार, लायन बिश्वनाथ चौधरी,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,श्रवण शुक्ला,प्रशांत मिश्रा,सचिन श्रीवास्तव,अनुराग गुप्ता,राधेश्याम त्रिपाठी,आनंद गुप्ता, बैजनाथ रस्तोगी,मनोज गुप्ता,उत्कर्ष श्रीवास्तव,राम किशोर गुप्ता व अन्य लायन पदाधिकारी मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड पर किया गया । दीपावली मिलन कार्यक्रम में अनिता गोयल के द्वारा कम्पटीशन, एवम डांडिया कराकर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया अंताक्षरी का कार्यक्रम अनिता दोचानिया के द्वारा बहुत ही खूबसूरत अंदाज से कराया गया अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रो0 सोमनाथ रस्तोगी व रो0 विराट अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल एवं रो.प्रदीप केडिया द्वारा कार्यक्रमआयोजित किये गए कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव रो.राकेश दोचानिया की बेटी महिमा दोचानिया ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में किया। क्लब के अध्यक्ष रो0 राजेश गोयल ने पटाखो की आतिशबाजी कराया जिससे सभी सदस्यों ने बहुत आनन्द लिया। इस कार्यक्रम में वरिष्ट रो0 गौरी शंकर भानीरामका, रो. केदारनाथ मातानेलिया रो.शीतल अग्रवाल, रो.डॉ अनिल केडिया, डॉ अतुल टन्डन, डॉ अम्बुज पाण्डेय ,सुन्दर लाल अग्रवाल,सुशील ड्रॉलिया, राजकुमार लोहिया, सोनू बंका ,अनिल गोयल रामेश्वरम रस्तोगी ,रमेश अग्रवाल, आदि सदस्य गण उपस्थित रहें ।
एमएलके पीजी कॉलेज की छात्रा शिफा नाज ने फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने केलिए किया आवेदन
बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ एमएलके पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं तथा आस पड़ोस के ऐसे व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में नही है उनका भी नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास मताधिकार की ऐसी शक्ति जिसके माध्यम से जनता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं, जो कि विधायिका में जाकर जनता के प्रमुख मुद्दों को उठाता है। मताधिकार के प्रयोग के लिए जरूरी है कि मतदाता सूची में नाम शामिल हो। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि सही करने के लिए 1 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 7, 13,21 व 27 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के नाम जोड़ने व हटाने के लिए विशेष कैंप लगेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा, किसी प्रवासी द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6ए,नाम कटवाने के लिए फार्म-7 मतदाता सूची में दर्ज नामों में त्रुटि ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को दूसरे पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8ए भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में से किसी एक जगह प्रस्तुत कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है,इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर मोबाइल से यह सेवाएं प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज में वोटर हेल्पलाइन बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही छात्रा शिफा नाज द्वारा फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राजेंद्र बहादुर, डीआईओएस गोविंदराम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामचंद्र, प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज डॉ जे॰पी॰ पांडे, स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ राजीव रंजन, डॉ आलोक कुमार, लेफ्टिनेंट एनसीसी देवेंद्र कुमार चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद, मुन्नालाल व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा) थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर के गांव टिकुईया में महिला आरक्षी सौम्या दीक्षित द्वारा मिशन शक्ति फेज 3 के तहत महिलाओं को महिला सशक्तिकरण,नारी स्वावलंबन , महिला अधिकार, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,181, चाइल्ड लाइन नंबर 1098 , तात्कालीन पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या सुमंगला योजना,बाल सेवा योजना,महिला पेंशन योजना, भ्रूण हत्या निषेध, घरेलू हिंसा व कोरोना वैक्सिनेशन आदि के विषय में जानकारी दी गई ।
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बाढ़ से कटी सड़क जर्जर विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम बरगदही से चन्दन जोत खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ के पानी से पूरी तरह कट गया है जिन गांव का रास्ता इस मुख्य मार्ग से कटा है वह है पटोहाकोट बरगदही चिकनौटा सुखदेव पुरवा चरनजोत साखीरेत बुडन्तापुर किठूरा कौवा हिम्मत पुरवा रूपनगर आदि है जिससे आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों को दी लेकिन आज तक सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया ग्रामीण पवन कुमार मंगल देव सिंह पंकज वीरपाल कप्तान यादव उमाशंकर आदि ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है उप जिला अधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे ने बताया है कि संबंधित विभाग को सड़क मरम्मत कराए जाने की सूचना भेज दी गई है
दीपावली मेले के मंच पर सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा लोकगीत, नाटक के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार व उपलब्धियों का बखान किया गया
जनपद बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) के बड़े परेड ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में दीपावली मेला का भव्य आयोजन किया गया| इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत विख्यात ख्याति प्राप्त जादूगर राजेश सम्राट एंड पार्टी ने कई हैरतअंगेज जादू कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। साथ ही साथ प्रदेश सरकार की नीतियां, उपलब्धियां व योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गांव के गरीब, मजदूर किसान बेरोजगार के लिये संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। हैरतअंगेज जादू दिखाकर दर्शकों व बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादूगर राजेश सम्राट एंड पार्टी, राम बहोर तिवारी संचार दल, ग्रामीण युवा लोक कला मंच बाराबंकी, अभरंग रकला संस्थान गोंडा ने अपने जादू, लोकगीत, नाटक के माध्यम से मिशन शक्ति, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, कोविड से बचाव सुरक्षा, संचारी रोग नियंत्रण, यातायात सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076, एवं आपातकालीन 108 व 102 तथा सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी |
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी व हजारों की संख्या में दर्शकगण शामिल रहे है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) आईपीएस इंदु प्रभा सिंह ने पुलिस अधीक्षक यातायात का कार्यभार ग्रहण कर लिया है उन्होंने बताया है कि यातायात व्यवस्था में बेहतर सुधार और आमजनमानस को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का भी कार्य किया जायेगा। यातायात निर्बाध व सुगम बना रहे, इसके लिए नई व्यवस्थाओं को भी लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नागरिको की यातायात से संबंधित समस्याएं, शिकायतें व सुझाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा आमजनमानस से अपील है कि चालान की कार्यवाही से बचे यातायात नियमों का पालन करते हुए ही अपने वाहनों को चलाये।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत पैट्रोलियम के पास 68000 की टप्पे बाजी करने वाले टप्पेबाज को कोतवाली पुलिस ने 1700 नगद के साथ किया गिरफ्तार इसके पूर्व भी टप्पे वाज अन्य मुकदमे में रहा सनलिप्त अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगाई गई है बहुत ही जल्द किए जाएंगे वह भी गिरफ्तार जिससे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई टप्पे बाजी की अन्य घटनाओं पर लगाया जा सकेगा पूर्ण रूप से विराम। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राघुवीर कुमार पुत्र तिलक कुमार निवासी लाल डिग्गी पार्क हरिजन बस्ती पुरानी जेल थाना राजघाट को शास्त्री चौराहा नगर निगम गेट के पास से कांस्टेबल देवेंद्र यादव थाना राजघाट के सहयोग से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह उप निरीक्षक दयाशंकर यादव कांस्टेबल दुर्गेश सिंह कांस्टेबल शिवम राय ने गिरफ्तार किया अभियुक्त राधुवीर कुमार नगर निगम में सफाई कर्मचारी था कोविड-19 के दौरान नौकरी चली गई तब से टप्पेबाजी करने का पेसा अपना लिया जिसे आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।