100 बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में अवनीश कुमार का चयन

दिव्यांग अवनीश कुमार हैं क्षेत्र के विराजमार निवासी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पहली बार उत्तर प्रदेश में आयोजित 100 बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के विराजमार के दिव्यांग खिलाड़ी अवनीश कुमार पुत्र रामकेवल प्रसाद के चयन होने पर क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है। अवनीश कुमार ने कहा कि इंग्लैंड में 100 बॉल प्रतियोगिता के सफल होने पर उत्तर प्रदेश में भी इस तरह का आयोजन किया गया है।इस प्रतियोगिता के लिए कुल 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमे यह खिलाड़ी तीन टीमों मेरठ फाइटर, गोरखपुर लाइंस, लखनऊ हीरोज में बांटे गए हैं। हमारा चयन लखनऊ हीरोज में हुआ है।हम लोंगो का ट्रायल सीएसडी सहारा गोमतीनगर के मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आसिफ जफर व जावेद अनवर द्वारा किया गया। इसके अलावा दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद,सीएसडी सहारा के सीओओ फैसल अल्वी,मुख्य चयन कर्ता आशीष श्रीवास्तव भी शामिल हुए।इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।इनके चयन पर कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, धर्मेन्द्र विक्रम सिंह, उर्फ भीम सिंह, विराजमार के प्रधान मन्टू सिंह,रामाशीष, सत्यम पांडेय, चन्दन कुमार, रामुन प्रधान,लालबाबू गौतम,सचिन,नितिन,अभिषेक कुमार, विवेक, बृजेश प्रसाद,जयराम प्रसाद,जितेंद्र, भोलू,आदि ने बधाई दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

16 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago