बिहार स्पेशल आर्म्स बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बैरिया- छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास । हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे।उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।
बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी। मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे। रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। रात में गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस पलटने से चीखने- चिल्लाने लगे। कुछ जवान शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। आवाज सुनकर पास के चौकी पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के साथ ही घायल जवानों को उपचार के लिए लिए एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया।
इस बाबत एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बस बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी को लेकर जा रही थी। चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

16 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago