Sunday, June 14, 2026
Homeआजमगढ़प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में तैनात आशा कर्मी की डेंगू से मौत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में तैनात आशा कर्मी की डेंगू से मौत

अस्पताल में पसरा सन्नाटा परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव की निवासिनी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा की वर्तमान आशा कर्मी सुनीता की डेंगू से मौत हो गई। मृतक आशा कर्मी के दो बच्चे (1 लड़का और 1 लड़की) हैं। मृतका के पति बाहर रहते हैं और मृतिका के सास ससुर की मौत पहले ही हो गई हैं। जब आशाकर्मी सुनीता की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर / परिवार में कोहराम मच गया।
आशा कर्मी सुनीता के मृतक होने की सूचना मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा में सन्नाटा छा गया।
स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतिका सुनीता बहुत ही सरल और मृदुभाषी स्वभाव की थी,परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशा कर्मी सुनीता विगत कुछ दिनों से डेंगू रोग से पीड़ित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments