करुअना-परसिया-मगहरा-सलेमपुर मार्ग के सतह सुधार कार्य हेतु ₹1369.61 लाख की स्वीकृति, ₹6.89 करोड़ की प्रथम किश्त जारी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण करुअना-परसिया-मगहरा-सलेमपुर मार्ग के सतह सुधार कार्य के लिए शासन द्वारा ₹1369.61 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत 13.10 किमी लंबाई में सड़क की सतह को दुरुस्त किया जाएगा।
कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में ₹6.89 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
यह मार्ग देवरिया जनपद के लिए बेहद अहम है, जो आसपास के ग्रामीण अंचलों को मुख्य शहरी केंद्रों से जोड़ता है। सड़क की स्थिति सुधरने से आवागमन में सुगमता आएगी और साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अधोसंरचना विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
इस परियोजना के क्रियान्वयन से देवरिया जनपद के हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नया आयाम प्राप्त होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

14 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

17 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago