परंपरागत रूप से आयोजित नाग पंचमी मेला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा आसना में सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि दिन मंगलवार को परंपरागत रूप से आयोजित नाग पंचमी मेले में इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा। रामजी बाबा के पावन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां नाग देवता को दूध व लावा अर्पित कर लोगों ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान सांप के विष से मुक्ति दिलाने वाला चमत्कारी स्थल माना जाता है। ग्रामीणों का विश्वास है कि सांप काटने पर व्यक्ति को यदि यहां लाया जाए तो वह स्वतः ठीक हो जाता है। यही कारण है कि नाग पंचमी के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए उमड़ते हैं।
नाग पंचमी को ग्रामीण भाषा में ‘पचईया’ कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने घरों की दीवारों पर गोबर से नाग देवता के प्रतीक चिह्न बनाती हैं और पूजा करती हैं। इसके बाद रामजी बाबा स्थल पर दूध-लावा चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करती हैं।
मेले का विशेष आकर्षण वर्षों पुरानी कुश्ती दंगल की परंपरा रही, जिसमें क्षेत्रीय व दूर-दराज के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। साथ ही आसना, बालूपुर, काजीपुर, चंदायर, बहदुरा व दुरौंधा आदि गांवों से निकले झंडा जुलूसों ने मेले में उत्सव का माहौल बना दिया। जिन गांवों का झंडा सबसे ऊंचा होता है, उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिया जाता है।मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मनियर थाने के पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी की टीम भी तैनात रही। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्वक और भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

आठ साल का सफर, 52वां विशेषांक और संतों की मौजूदगी… काशी में ‘संस्कृति पर्व’ का भव्य लोकार्पण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…

25 minutes ago

काशी में संस्कृति संसद-2026 का भव्य शुभारंभ, गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनाने की उठी मांग

यतीन्द्र मिश्र की विशेष रिपोर्ट वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के…

30 minutes ago

नेताओं और दलों की संपत्ति पर नजर रखने के लिए बने स्थायी आयोग, पूर्व विधायक की बड़ी मांग

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में हांफता लोकतंत्र! मदन गोविंद राव बोले- आय-संपत्ति आयोग बनाकर नेताओं…

48 minutes ago

छात्र अरशद की मौत के बाद शोक में बंद रहा कनैला प्राथमिक विद्यालय, बुधवार से खुलेंगे स्कूल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को…

50 minutes ago

विधायक निधि से तीन करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

विधायक जियाउद्दीन रिजवी बोले- हर गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

52 minutes ago

दीपावली और छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, शांति- सौहार्द से मनाएं त्योहार

पीस कमेटी की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए निर्देश, छठ घाटों और विसर्जन स्थलों पर…

56 minutes ago