अजब प्रेम की गजब कहानी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

ललितपुर ( राष्ट्र की परमपरा ) कहां गया है बुरे काम का बुरा नतीजा ना मानो तो करके देखो जिसने जिसने किया है यारों उसका उसका घर देखो। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक गांव में देखने को मिला है ललितपुर जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर जिले में एक युवक को प्रेम-प्रसंग करने के बाद शादी से इनकार करना, उस समय भारी पड़ गया जब उसकी प्रेमिका ने उसका प्राइवेटपार्ट काट दिया। क्षेत्र में चर्चा है कि युवती प्रेमी से बेपनाह मोहब्बत करती थी। वह उसके साथ अपना आगे का जीवन बिताना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा था। इसकी जानकारी प्रेमिका को नहीं थी, एक दिन जब प्रेमिका ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने साफ तौर पर मना कर दिया। युवती ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। मोहब्बत में धोखा मिलते ही प्रेमिका के सिर पर खून सवार हो गया और वह कुछ लोगों के साथ तड़के ही प्रेमी के घर पहुंच गई, प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया इसके बाद धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करके उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। प्रेमी की चीख-पुकार सुनकर उसके घर वाले मौके पर दौड़े, तब प्रेमी खून से बुरी तरह से लहूलुहान हो चुका था। आनन-फानन में घर वाले युवक को लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
नाराहट थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक व बालाबेहट के गांव में रहने वाली युवती राजस्थान में साथ में मजदूरी करते थे दोनों में दोस्ती हो गई कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ भोजन पकाते खाते और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले दोनों घर लौटे थे, यहां आने के बाद युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक आनाकानी करने लगा। दबाव डालने पर उसने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया जो युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई।
रविवार तड़के चार बजे युवती कुछ लोगों को लेकर युवक के घर पहुंची, जहां वह अकेला सो रहा था। युवती ने घर का दरवाजा खुलवाया और धारदार हथियार से युवक के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया। जब तक वह सम्भलता, युवती कई प्रहार कर चुकी थी। रक्तरंजित युवक की चीखपुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण व परिजन पहुंचे,और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

5 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

5 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

5 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

9 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

9 hours ago