प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त निकली भव्य वाहन शोभा यात्रा

98 किलोमीटर की यात्रा कर पुनः सलेमपुर में हुआ समापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त ऐतिहासिक वाहन शोभायात्रा भव्य रूप में रविवार को निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति देवनगर द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा की शुरुआत सलेमपुर नगर के बापू इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर मझौलीराज, फुलवरिया, चनुकी मोड़, लार बाईपास, कुंडौली, मईल, पैना, बरहज, करुअना, भलुअनी, बारीपुर, सोनूघाट, खुखुंदू, भरथुआ, पुरैना, मनिहारी होते हुए 98 किलोमीटर की यात्रा तय कर बापू इंटर कालेज परिसर पहुंच समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में आगे श्रीराम रथ तथा उसके पीछे कतारबद्ध चार पहिया एवं दो पहिया वाहन पर पर केसरिया साफा बांधे व हाथों में ॐ लिखा भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे बोल रहे थे। सलेमपुर में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम तथा सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का पुष्ष वर्षा कर अभिनन्दन किया, जबकि मझौलीराज, फुलवरिया मोड़, चनुकी, लार, बरहज, भलुअनी, गड़ेर, खुखुन्दू में शोभा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का पुष्ष वर्षा कर स्वागत हुआ। यात्रा में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, देवराज, दीनदयाल मिश्रा, डॉ.अरविन्द पांडेय, संतोष दूबे, वाचस्पति, अमरनाथ, काली प्रसाद, आमर्त्य सुन्दरम् , डा.एम.एम.तिवारी, नित्यानंद, प्रमेन्द्र सिंह, शम्भू, प्रदीप, दानवीर, हरिओम, सतीश, आशुतोष तिवारी, संदीप मिश्रा,पुनीत पाठक, कृष्णा, दुर्गेश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

7 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

7 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

11 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

11 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago