आने की खुशी मातम में बदला मुंबई से घर पहुँचते ही युवक ने लगा ली फांसी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर निवासी एक युवक शनिवार की भोर में मुंबई से लौटा और अपने कमरे में छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। देर तक न उठने पर परिजन जगाने गए तो घटना की जानकारी हुई।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करतालपुर गांव निवासी प्रकाश सिंह 35 मुंबई में रहता था, वह वहां जिंदल कंपनी में इंजीनियर था। इस्तीफा देकर शनिवार की भोर में चार बजे वह घर पहुंचा घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया, इसी दौरान उसने साड़ी से छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। दिन में 12 बजे तक जब वह नहीं उठा तो पिता शिवाजी उसे जगाने के लिए गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो प्रकाश फंदे पर लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उसका पत्नी अभिलाषा से तलाक हो चुका था और एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

54 minutes ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

9 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

22 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

22 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

22 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

22 hours ago