पोखरेें में डूबने से युवक की मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव स्थित सोनरी के पोखरी में शुक्रवार की दोपहर युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पोखरी से जलकुंभी निकालकर युवक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर आक्रोशित दर्जनों की तादात में महिला व पुरुषों ने बलिया-गड़वार मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर एवं सदर एसडीएम आत्रेय मिश्रा समेत फेफना एवं सुखपुरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना के मिढ्ढा गांव निवासी धनंजय चौहान (23) पुत्र मुन्ना चौहान शुक्रवार की सुबह मजदूरी के लिए उमरगंज गया था। दोपहर करीब एक बजे वह भोजन करने घर लौटा। गर्मी अधिक लगने पर वह गांव स्थित पोखरी पर स्नान के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धनंजय जलकुंभी हटाने के दौरान असंतुलित होकर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद जलकुंभी निकाल कर उसका शव पोखरी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, ग्रामीणों का आरोप था कि शराब के नशे में युवक की पोखरी में डूबने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बलिया-गड़वार मार्ग को दो घंटे तक मिड्ढा चट्टी पर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर एवं सदर एसडीएम आत्रेय मिश्रा मौके पर पहुंच गए एवं एक सप्ताह में शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब 6:15 बजे जाम समाप्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

8 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

8 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago