राफेल से लेकर जगुआर और मिराज ने की सफल लैंडिंग
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने अपना दमखम दिखाया। शुक्रवार को जनपद की तहसील जलालाबाद से निकले गंगा एक्सप्रेस वे पर बनी हवाई पट्टी पर, भारतीय वायुसेना ने करतब दिखाए। गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 3 किलोमीटर बनी हवाई पट्टी पर दोपहर करीब 12:30 बजे AN 32 लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों भारत माता की जय बोलकर स्वागत किया। वहीं वायुसेना के एडवांस फाइटर राफेल की भी लैंडिंग और टेकआफ कराया गया। आपको बता दे कि यहां पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक वायुसेना अपना अभ्यास करेगी, जिसमें लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर लैंडिंग व टेकआफ करेंगे। इस हवाई पट्टी पर आपातकालीन कभी भी लड़ाकू विमान की लैंडिंग कराई जा सकती है। इस अवसर के केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व विधायक एवं अधिकारी साक्षी बने।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…