संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को सुनिश्चित है। जिसके सफलता हेतु जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने सभी बैंक प्रमुखों की बैठक लिया।
अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने कहा कि 10 मई 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाएं ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके।
लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में बड़ौदा यू०पी० बैंक से अविनाश कुमार राय, यूनियन बैंक से जयन्त कुमार, यूको बैंक से सतीश कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संजय कुमार, केनरा बैंक से चंद्र शेखर कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा से कमलेश यादव, नूर मोहम्मद समेत लोक अदालत लिपिक राम भवन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…