12 नवम्बर को लगेगी इस वर्ष की अन्तिम राष्ट्रीय लोक अदालत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,बहराइच के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर दिन को दीवानी न्यायालय परिसर,बहराइच एवं कलेक्ट्रेट व जनपद बहराइच की समस्त तहसीलों में आयोजित की जायेगी।राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद में लम्बित अधिक से अधिक से आपराधिक शमनीय वाद,धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम,बैंक वसूली वादों,एम०ए०सी०टी० के लम्बित मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं वैवाहिक वादों,श्रम वादों,भूमि अधिग्रहण वादों,विद्युत एवं जल बिल विवाद
(चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित) सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद,अन्य सिविल वादों
(किराया सुखाधिकार,व्यादेशविशिष्ट अनुतोष वाद )
तथा प्रीलिटीगेशन मोटर दुर्घटना प्रतिकर से सम्बन्धित एवं प्रकरण धारा 138 पराक्रम्य लिखिल अधिनियम,बैंक वसूली,टेलीफोन बिल्स प्रकरणों,श्रम विवादो विद्युत एवं जल बिल विवाद,ट्रैफिक चालानों से सम्बन्धित प्री-लिटीगेशन वादों व दाम्पत्य विवादों के निस्तारण के साथ आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों का अधिकाधिक संख्या मे निस्तारण किया जायेगा।
प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,बहराइच ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा निस्तारित वाद में किसी भी पक्ष की ना तो हार होती है और न ही जीत सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरण का निस्तारण होने के कारण दोनों ही पक्षों की जीत होती है। प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन चालक अपने चालानों का निस्तारण भी करा सकते हैं। अतएव जन सामान्य से अपील की है कि वह 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाये और उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाये

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago