Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedआपरेशन सिंदूर: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

आपरेशन सिंदूर: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में शनिवार को भाजपा द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बाबूजी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जूनियर हाई स्कूल से निकली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा वर्ग शामिल हुआ। इस दौरान लगाए जाने वाले नारों से पूरा वातावरण देश भक्ति से सराबोर था।
तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चौहान, विधायक अंकुर राज तिवारी, कुलदीप मणि मिश्रा, अमर राय, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सतविंदर पाल जज्जी, गौरव निषाद, रुद्रनाथ मिश्रा, अत्रेश श्रीवास्तव, सुधांशु सिंह, प्रदीप सिंह सिसौदिया, सत्य प्रकाश आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments