Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

डीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

गोबर से सरकारी भवनों को पेंट कराने हेतु सौपा गया पत्रक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के कान्हा गौशाले का शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निरीक्षण किया।
बताते चलें कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्पन्न होने के बाद जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कान्हा गौशाला में गाय के गोबर से बनाये जा रहे प्राकृतिक पेन्ट के उत्पादन का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पेन्ट उत्पादन इकाई में काम कर रही सभी महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुये, इसके प्रयोग पर बल दिया।
वे कान्हा गौशाले के दिनचर्या से रूबरू होते हुये मौके पर यथास्थिति का निरीक्षण किया तथा वस्तुस्थिति से अवगत होकर संतुष्ट हुयीं।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने समूह की महिलाओं के साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गाय के गोबर से सरकारी भवनो को पेन्ट करने सम्बन्धित एक पत्रक सौपा। पत्रक प्राप्त कर जिलाधिकारी ने शीघ्र अमल में लाने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments