Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश48 घंटे के अंदर मृतक के परिजनों को प्रदान की गई आर्थिक...

48 घंटे के अंदर मृतक के परिजनों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता राशि

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। 5 मई को देर शाम जनपद में अचानक मौसम ख़राब होने पर आकाशीय बिजली के कारण तहसील रसड़ा की ग्राम पंचायत बस्तौरा निवासी-मनोज सिंह एवं ग्राम पंचायत मलप हरसेनपुर निवासी-प्रियांशु चौहान की मृत्यु हो गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी,रसड़ा की रिपोर्ट के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के अंदर राज्य आपदा मोचक निधि से मृतक मनोज सिंह एवं प्रियांशु चौहान के परिजन के खाते में रुपए 04-04 लाख की आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई। यह जानकारी आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments