देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रांत के उपाध्यक्ष एवं देवरिया जिला के प्रभारी अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में राकेश कुमार पाठक को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव संचालन समिति का सर्वसम्मति के जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ साथ ही निम्न को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। आपको बता दें कि, राकेश कुमार पाठक पूर्व में विधान सभा चुनाव 2017  लड़ चुके है।वर्तमान में आप व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर भी है।इस सभा में हरिनारायण चौहान, राकेश कुमार तिवारी, राम किशोर चौहान, अशोक गुप्ता ,अरविंद उपाध्याय, सचिन कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कामायानी, भूप नारायण सिंह, विद्यासागर,शिव मौर्या आदि सम्मिलित थे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

You missed