Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमदरसा विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मदरसा विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मदरसा संचालन के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गणसरपार गांव में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय हाशिम के रूप में हुई है। हाशिम अवैध मदरसा के संचालन के विरोध में थे, जिसके कारण उनके और आरोपी नाजिम खान के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नाजिम खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments