Sunday, February 1, 2026
Homeआजमगढ़अनुज कुमार तिवारी बनें राष्ट्रीय पत्रकार संघ के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष

अनुज कुमार तिवारी बनें राष्ट्रीय पत्रकार संघ के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार तिवारी को सर्व सम्मति से गोरखपुर मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
तिवारी के मनोनयन से पत्रकारों में काफी हर्ष है। खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों ने कहा है कि यह विगत 26 वर्षों से पत्रकारिता में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए वह निरंतर संघर्षरत हैं। इन्हें वरिष्ठ मंडलीय उपाध्याय बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, शत्रुंजय सिंह उर्फ छोटे सिंह, बागी कलम के पूर्व संपादक हरीश ओझा बागी, कैलाश सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, अवधेश दीक्षित, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, डॉ सतीश पाण्डेय ब्यूरो चीफ राष्ट्र की परम्परा,आशुतोष त्रिपाठी, कृष्णानंद दुबे, पलटू मिश्रा, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह, राकेश जायसवाल, बंधु मद्धेशिया,मनोज त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, राजाराम गुप्ता, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, मार्कण्डेय द्विवेदी, आशीष कुमार गौतम, रंजीत, इंद्र कुमार शुक्ल, विजय शंकर त्रिपाठी एवं विनय पाठक ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments