February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

कवि सम्मेलन के मंच पर पत्रकार संजय गुप्त सम्मानित

भाटपार रानी/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कलम बोलती है साहित्य संस्था पंजीकृत सूरत, गुजरात द्वारा पत्रकार संजय कुमार गुप्त के पत्रकारिता के सफर को विश्लेषित कर उनके कर्तव्य एवं निष्ठा हेतु सम्मानित किया है।गुप्त उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी में जन्म लिए एवं पले बढ़े हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय से परास्नातक एवं व्यवसायिक पृष्ठभूमि में जन्मे और अपनी परंपरागत जीविका का निर्वाह करते हुए। पत्रकारिता के मानदंडो़ का पालन करते हुए निष्पक्षता के साथ सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर अपनी लेखनी को धार देते रहे हैं। जो उनका मानना है कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के जीवन में विकास की रौशनी जानी चाहिए। उनका मानना है कि पत्रकारिता जीविका का साधन नहीं है। बल्कि अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्य धारा में लाने का एक सशक्त माध्यम है।पेशे से व्यवसायिक और शौक से सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के कारण न्याय से वंचित लोगों की आवाज बनकर देश के विभिन्न समाचार-पत्रों में अपनी लेखनी से पहचान बनाई है। संस्था ने उन्हें सम्मानित कर उसके उत्साह और जज्बे को बढ़ाया है। उनके सम्मानित होने पर अंतरराष्ट्रीय कवि, साहित्यकार और शिक्षक डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्त, विक्रान्त कुमार वर्मा, गणेश कुमार गुप्त, डॉ पुनीता सोनी जयपुर विश्वविद्यालय, प्रमोद गोल्हानी, मध्य प्रदेश धर्मपाल धर्म गुजरात, विनय वैष्णव बैरागी, ममता भक्कड़, सुमित मानधना, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कवि श्योनाथ सिंह, उमा वैष्णव, राजेन्द्र वैष्णव,डॉ विजय उपाध्याय प्रोफेसर बड़ोदरा यूनिवर्सिटी पत्रकार पवन कुमार गुप्ता पत्रकार कमल पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन चंदन कुमार गुप्ता अशीष बरनवाल असगर अली मोहित शुक्ला शोएब खान पत्रकार बृजेश मिश्र आदि सहित अनेक चाहने वाले लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।