Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगरीबों असहायों की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य - भागीरथी प्रसाद

गरीबों असहायों की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य – भागीरथी प्रसाद

क्षेत्र के विराजमार में देवंती सिंह के पुण्यतिथि पर हुआ वस्त्र वितरण कार्यक्रम

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन मे वही सौभाग्यशाली है, जिसका जीवन समाज के गरीबों व असहायों के सेवा के लिए समर्पित है,यह बहुत ही नेक व पुनीत कार्य है।उक्त बातें क्षेत्र के विराजमार में देवंती सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों व असहायों के लिए आयोजित वस्त्र वितरण व भोज कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा। उन्होंने कहा कि देवंती देवी का सम्पूर्ण जीवन समाज के दबे कुचले , गरीबों और असहायों के लिए समर्पित रहा।वह सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी।आज उनका परिवार भी उनके बताए हुए रास्ते का अनुसरण कर रहा है। आयोजक अनिल सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही मजबूर लोगों की मदद किया।उनके समाज के लिए किए गए कार्यों को लोग सदैव याद करते रहेंगे।आप सभी के सहयोग व प्यार से हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जीवन का एकमात्र उद्देश्य अब गरीबों की सेवा करना ही है।कार्यक्रम को गोरख गुप्ता, अखिलेश्वर मिश्र, गोपाल सिंह,विपुल, पीयूष,विवेक कुमार प्रजापति ,आशुतोष कुमार सिंह, आदित्य,परमेश्वर नाथ, राजेश,आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments