Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजागरूक किसानों को दिलाएँगे हक़ -विजय

जागरूक किसानों को दिलाएँगे हक़ -विजय

किसानों का मिल रहा अपार समर्थन -सुरेन्द्र

दिवाली बाद चलाएँगे हस्ताक्षर अभियान – राजाराम

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति व सपा नेता विजय रावत के संयुक्त नेतृत्व मे पटेल नगर, रगरगज मे किसान जागरूकत अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों ने हाथ उठा कर होने वाले धरने का समर्थन किया। किसानों को जागरूक करते हुए सपा नेता विजय रावत व सुरेन्द्र ने कहा की आपका हक़ है की आपको उचित मुआवज़ा मिले लेकिन भाजपा सरकार मुआवज़ा नहीं देना चाहती, जिसके लिए हम किसानों को गाँव गाँव जागरूक कर रहे है। आप लोगों से अपिल है की इस लड़ाई को सफल बनाने मे आप लोग सहयोग करे। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा की दिवाली बाद कपरवार से लेकर कुडौली तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से रामसजन, तारकेश्वर यादव, विकास, सुनिल पान्डेय, राजाराम यादव, राजू यादव, विवेक प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments