Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल एमएलसी सीपी चंद से...

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल एमएलसी सीपी चंद से मिला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के लोग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा प्रदेश सचिव आशीष कुमार गौतम जिला अध्यक्ष एजाज खान के नेतृत्व में भाजपा एमएलसी सीपी चंद से मिलकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया। संगठन के लोगों ने बताया कि आज प्रधानों की तमाम ज्वलंत समस्याएं है। मनरेगा में पक्के कार्यों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा। छोटी ग्राम पंचायत में बजट के मुताबिक केवल मानदेय भुगतान में ही पैसा खर्च हो जा रहा है।विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं उन्हें अलग से बजट की व्यवस्था कराई जाए। भाजपा एमएलसी सीपी चंद्र ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर जो भी समस्याएं हैं उन्हें शासन को अगर कराकर उसका निस्तारण कराऊंगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष महराजगंज एजाज खान, जिला महामंत्री बृजेश कुमार पांडेय,जिला उपाध्यक्ष राजा राम गुप्ता, मंडल महामंत्री विजय बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर प्रहलाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments