
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) काली सेना का जनपद में संगठनात्मक विस्तार जारी है। इसी क्रम में बरहज विधानसभा में अभयानंद तिवारी के द्वारा 55 विधानसभा कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।इस बाबत जिला संयोजक ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि जल्द ही जनपद के अन्य विधानसभाओं में भी कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी जाएगी। बताते चले कि काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज देश के जाने माने धार्मिक चेहरे हैं ,जो शंकराचार्य परिषद जैसी प्रतिष्ठित संस्था के अध्यक्ष भी है।
काली सेना ने पहले ही आने वाले विधानसभा चुनाव में 250 से अधिक सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस