Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटीडी कॉलेज चौराहे पर तिरंगे के रंग में चौराहे की सजावट

टीडी कॉलेज चौराहे पर तिरंगे के रंग में चौराहे की सजावट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की प्रेरणा से एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा दिनांक 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु जनता से वोट देने के लिए नगर के विभिन्न चौराहों पर स्लोगन लिखवाया गया है।नगर के प्रमुख चौराहों में से एक टीडी कॉलेज चौराहे पर तिरंगे के रंग में चौराहे की सजावट की गई है।साथ ही साथ देश के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव हेतु वोट देने की अपील की गई है… इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जनता ज्यादा से ज्यादा मतदान करें इसके लिए नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है.. इस मुहिम के तहत शहर के मुख्य चौराहे यथा टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा कदम चौराहा आदि पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ 1 जून को जनता द्वारा भारी संख्या में मतदान करने की अपील भी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments