Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमास्टर ट्रेनर्स लोकसभा सामान्य निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी: सीडीओ

मास्टर ट्रेनर्स लोकसभा सामान्य निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी: सीडीओ

प्रभारी अधिकारी कार्मिक की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया एवं ई0वी0एम0, वी0वी0 पैट, वी0यू0, सी0यू0 के तकनीकि जानकारी एवं संचालन आदि के बारे में विस्तृत रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। ई0वी0एम0 प्रभारी/अधिषासी अभियन्ता नलकूप खण्ड एवं जिला कृषि अधिकारी/जिला मास्टर ट्रेनर पीसी विश्वकर्मा द्वारा 77 मास्टर ट्रेनर्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप-टू-स्टेप प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट, ईवीएम, वीवीपैट की पूरी जानकारी तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों एवं दायित्व के बारे में बताया गया, मतदान प्रारंभ होने से मतदान समाप्ति तक पीठासीन अधिकारी को क्या-क्या करना है, की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने, चौलेंज वोट, टेंडर वोट सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीनियर मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में सामान्य प्रशिक्षण एवं ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे सीआरसी क्या है, पीठासीन कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते है, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम क्या है, एएसडी सूची क्या है, 17 ए क्या है, 17 सी क्या है, टेंडर वोट क्या है, चौलेंज वोट क्या है, वोटिंग कंपार्टमेंट में कौन-कौन सी मशीन रहती है आदि पर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और नए अपडेट्स आदि के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी मास्टर ट्रेनर एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, आप सभी पूरी निष्ठा व लगन से अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें तदोपरांत मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि जब आप स्वयं दक्ष होंगे तभी बेहतर रूप से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित कर पायेगें।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव सहित समस्त मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments