
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र सहित सभी जगह आए दिन आपराधिक घटनाएं होती है। हर जाति, वर्ग और लिंग के लोग इसके शिकार होते हैं। महाराष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरकार की योजनानुसार बहुत से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने का नियम है, लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत कम संख्या में लोग निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता ले पाते हैं। इस समस्या को जानने के बाद, समाज कें हित में जस्टीशिया अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन (एनजीओ) कें संस्थापक फैजभाई सय्यद और संचालिका शोभाताई कांबळे नें पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अहम कदम उठाया हैं। जस्टीशिया (एनजीओ) के प्रमुख मार्गदर्शक भूतपूर्व न्यायाधीश डॉ.डी. के. सोनावणेजी और सीईओ एडवोकेट श्री.सागर कांबळेजी हर माह संगठन के गोवंडी में स्थित मुख्य कार्यालय में महिने में दो-तीन दिन आकर पीडीतो की सुनवाई करते हैं, पीडीतो की समस्या / शिकायते सुनकर उन्हे उचित निशुल्क कानूनी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया जाता है।
जस्टिशिया (एनजीओ) उन व्यक्तियों के लिए आशा की किरण बनकर खडी है, जो खुद को कानूनी विवादों में उलझा हुआ पाते हैं या अन्याय का सामना कर रहे हैं। डॉ. डी. के. सोनावणे सर के नेतृत्व में कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जस्टिशिया (एनजीओ) कटिबद्ध है। जस्टिशिया (एनजीओ) का सामाजिक प्रभाव पूरे समाज में गूंज रहा है, जिससे सभी के लिए अधिक न्यायसंगत और न्यायपूर्ण भविष्य को बढ़ावा मिल रहा है।
